ताजा खबर
झांसी में भाजपा पार्षद की सदस्यता रद्द, कोर्ट ने घोषित किया पिछड़ा वर्ग का—लालता प्रसाद को विजेता घो...   ||    झांसी में प्रेमी-प्रेमिका ने खाया जहर, लड़की की मौत के बाद प्रेमी ने ट्रेन से कटकर दी जान   ||    जैकी श्रॉफ ने कारगिल विजय दिवस पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी!   ||    श्रुति हासन ने कमल हासन के राज्यसभा शपथ ग्रहण पर लिखा भावुक नोट   ||    दिलजीत दोसांझ ने की बॉर्डर 2 शूटिंग पूरी!   ||    रुसलान ने टक टॉक टाइमआउट के साथ वर्टिकल स्टोरीटेलिंग को बताया “अगला बड़ा कदम”   ||    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता, ट्रंप-मैक्रो को छोड़ा पीछे   ||    ‘कंबोडिया जाना हो सकता है खतरनाक’, भारत की अपने नागरिकों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी   ||    Battlefield Tourism क्या होता है? देशभक्ति और इतिहास के बारे में बढ़ेगी जागरूकता   ||    आज कहां है कैप्टन विक्रम बत्रा का परिवार? टाइगर हिल पर लहराया था तिरंगा, डिंपल को भी भूले लोग   ||    Russia Plane Crash: आग लगने के बाद प्लेन क्रैश होने का वीडियो आया सामने, 48 लोगों की हुई थी मौत   ||    Martial Law: क्या है मार्शल लॉ? थाईलैंड के 8 जिलों में हुआ लागू, आपातकाल से कितना अलग   ||    शिव मंदिर पर दागे गोले, थाई-कंबोडिया सीमा पर बने यूनेस्को विश्व धरोहर को कितना पहुंचा नुकसान?   ||    भारत-मालदीव में 8 MOU हुए साइन, समझौतों से दोनों देशों को क्या होगा फायदा?   ||    कंबोडिया-थाईलैंड विवाद पर UNSC की बैठक में क्या हुआ? ठुकराई गई अमेरिका-चीन की मध्यस्थता   ||    थाईलैंड के 8 जिलों में मार्शल लॉ लागू, 6 नेशनल पार्कों पर जड़े ताले   ||    Fact Check: पाकिस्तान में जलभराव ने ढाया कहर, वायरल हो रहा वीडियो है AI जनरेटेड   ||    इतिहास में 26 जुलाई: शौर्य, क्रांति और उपलब्धियों का दिन   ||    IND vs ENG: क्या टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने वाले हैं जसप्रीत बुमराह? मोहम्मद कैफ के VIDEO ने मचाई...   ||    IND vs ENG: कुलदीप यादव को क्यों नहीं मिलती Playing 11 में जगह? कोच का बड़ा बयान आया सामने   ||    +++ 

दिल्ली एयरपोर्ट पर दो फ्लाइट्स की सीधी टक्कर होने से बची, ATC अधिकारी को काम से हटाया, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, August 23, 2023

मुंबई, 23 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। दिल्ली एयरपोर्ट पर दो फ्लाइट्स की सीधी टक्कर होने से बच गई। ATC की चूक से विस्तारा एयरलाइंस की अहमदाबाद-दिल्ली फ्लाइट और दिल्ली-बागडोगरा फ्लाइट एक रनवे पर आ गई थीं। ATC अधिकारी ने जिस रनवे से एक फ्लाइट को पार्किंग के लिए भेजा था, उसी रनवे पर दूसरी फ्लाइट को टेकऑफ का निर्देश दे दिया। दोनों फ्लाइट में मिलाकर करीब 300 यात्री सवार थे। पहली फ्लाइट की महिला पायलट की सूझबूझ से इन यात्रियों की जान बची।

दरअसल, अहमदाबाद-दिल्ली फ्लाइट की रनवे नंबर 29L पर लैंडिंग हुई थी। ATC ने फ्लाइट को रनवे 29R से होते हुए पार्किंग में जाने का सिग्नल दिया। इसके बाद अहमदाबाद दिल्ली फ्लाइट संख्या VTI926 की महिला पायलट सोनू गिल (45) आगे बढ़ीं। इसी दौरान ATC अधिकारी ने दिल्ली बागडोदरा फ्लाइट संख्या UK725 को रनवे 29R से टेकऑफ के लिए कह दिया। पायलट सोनू गिल ने ATC अधिकारी को बताया कि वे इसी रनवे से पार्किंग के लिए विमान ले जा रही हैं।
इसके बाद ATC अधिकारी को अपनी गलती का एहसास हुआ और दिल्ली बागडोदरा फ्लाइट को टेकऑफ से रोका गया। जब तक ATC अधिकारी दूसरी फ्लाइट को टेकऑफ से रुकने का निर्देश दिया तब तक दोनों फ्लाइट के बीच सिर्फ 1.8 किमी की दूरी रह गई थी।

वहीं, सीनियर पायलट और सेफ्टी मैटर्स फाउंडेशन के फाउंडर कैप्टन अमित सिंह ने बताया कि आमतौर पर पैरेलल रनवे पर किसी फ्लाइट को तब तक टेकऑफ क्लीयरेंस जारी नहीं किया जाता जब तक कि दूसरी फ्लाइट रनवे पर उतरी न हो। हालांकि, किसी चूक के कारण ऐसी स्थिति आए तो लैंड करने वाली फ्लाइट को हवा में थोड़ी देर चक्कर लगाने लिए कहा जाता है। पैरेलल रनवे के बीच की दूरी बहुत कम होती है, जिससे एक समय में टेकऑफ या लैंडिग के समय दो फ्लाइट टकरा सकती है। साथ ही न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, DGCA ने इतनी बड़ी चूक के लिए जिम्मेदार ATC अधिकारी को काम से हटा दिया है। न्यूज एजेंसी PTI के अनुसार, अधिकारियों ने बताया कि अगर फ्लाइट को उड़ान भरने से नहीं रोका जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। नियमों के तहत, टेकऑफ या लैंडिंग के समय रनवे के आसपास भी किसी फ्लाइट को आवाजाही की अनुमति नहीं है।

झाँसी, देश और दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. jhansivocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.