ताजा खबर
इजराइल पर भारी पड़े हूती विद्रोही, 24 घंटों में 4 बड़े हमले से उड़ी Netanyahu की नींद   ||    Thailand-Cambodia Conflict: मलेशिया में आज 3 मुद्दों पर चर्चा करेंगे थाईलैंड-कंबोडिया, 6 दिन से छिड़...   ||    ‘अल्लाह हू अकबर, फ्लाइट में बम है, उड़ा दूंगा’, यात्री की धमकी के बाद ईजीजेट के प्लेन की इमरजेंसी लै...   ||    Turkey ने बनाया सबसे खतरनाक बम, अमेरिकी MK84 से तीन गुना ज्यादा विनाशकारी, फटा तो मचा देगा तबाही   ||    पाकिस्तान में बाढ़-बारिश से 271 लोगों की मौत, अभी भी नहीं टला खतरा, PMD ने दी चेतावनी   ||    नौकरी का लालच, साइबर फ्रॉड, मानव तस्करी से पुराना है कंबोडिया का नाता; 25 दिन में पकड़े गए 3000 लोग   ||    Fact Check: क्या बारिश की वजह से दिल्ली एयरपोर्ट पर भर गया पानी? जानें वायरल वीडियो की सच्चाई   ||    इतिहास में 28 जुलाई: शौर्य, क्रांति और उपलब्धियों का दिन   ||    Love Rashifal: 29 जुलाई को इन 2 राशियों के जीवन में दस्तक देगा प्यार, कपल का बनेगा घूमने का प्लान   ||    Triple H का Roman Reigns के साथ ‘धोखा’!, मेन इवेंट में बदलाव कर WWE SummerSlam से पहले मोड़ा मुंह?   ||    Sunjay Kapur Death के बाद 30 हजार करोड़ की कंपनी पर किसका कंट्रोल? मां रानी तो शेयरधारक तक नहीं   ||    झांसी में भाजपा पार्षद की सदस्यता रद्द, कोर्ट ने घोषित किया पिछड़ा वर्ग का—लालता प्रसाद को विजेता घो...   ||    झांसी में प्रेमी-प्रेमिका ने खाया जहर, लड़की की मौत के बाद प्रेमी ने ट्रेन से कटकर दी जान   ||    जैकी श्रॉफ ने कारगिल विजय दिवस पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी!   ||    श्रुति हासन ने कमल हासन के राज्यसभा शपथ ग्रहण पर लिखा भावुक नोट   ||    दिलजीत दोसांझ ने की बॉर्डर 2 शूटिंग पूरी!   ||    रुसलान ने टक टॉक टाइमआउट के साथ वर्टिकल स्टोरीटेलिंग को बताया “अगला बड़ा कदम”   ||    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता, ट्रंप-मैक्रो को छोड़ा पीछे   ||    ‘कंबोडिया जाना हो सकता है खतरनाक’, भारत की अपने नागरिकों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी   ||    Battlefield Tourism क्या होता है? देशभक्ति और इतिहास के बारे में बढ़ेगी जागरूकता   ||    +++ 

Fact Check: बिहार में बंदूक की नोक पर स्कूल से टीचर को किया किडनैप? जानें क्या है पकड़ौआ विवाह के दावे का सच

Photo Source :

Posted On:Tuesday, June 10, 2025

इन दिनों सोशल मीडिया पर किसी भी बात को तोड़-मरोड़कर पेश करना बेहद आसान हो गया है। अक्सर देखने को मिलता है कि बिना किसी पुष्टि के एक वीडियो या फोटो झूठे दावों के साथ वायरल हो जाता है और लोग उसे सच मान लेते हैं। यही वजह है कि फेक न्यूज न सिर्फ लोगों को गुमराह करती है, बल्कि सामाजिक रूप से खतरनाक स्थिति भी पैदा कर सकती है। ऐसे ही एक वायरल वीडियो का आज फैक्ट चेक में सच्चाई सामने आई है, जिसमें एक सरकारी स्कूल के टीचर को बंदूक की नोक पर पकड़वाकर शादी कराने का दावा किया गया है।

क्या हो रहा है वायरल?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स, खासकर X (पूर्व में ट्विटर) पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग एक शख्स को जबरन एक सरकारी स्कूल से बाहर ले जा रहे हैं और उनके हाथों में बंदूकें भी नजर आ रही हैं। वीडियो के साथ कैप्शन में दावा किया गया है,

"बेगूसराय के एक सरकारी स्कूल टीचर को बंदूक की नोक पर पकड़वा कर शादी करवाने के लिए ले जाया जा रहा, बिहार में बहार बा।"

वीडियो के दृश्य देखकर ऐसा लगता है मानो यह किसी 'पकड़ौआ विवाह' की असली घटना है, जो कि बिहार में कभी-कभी खबरों में देखी गई है।

फैक्ट चेक: वायरल वीडियो की सच्चाई क्या है?

फैक्ट चेक टीम ने इस वीडियो की सत्यता की जांच करने के लिए सबसे पहले वीडियो के कीफ्रेम्स का रिवर्स इमेज सर्च किया। जांच के दौरान यह वीडियो हमें एक इंस्टाग्राम अकाउंट ‘Rajanrddfilms’ पर मिला। इस वीडियो को 12 मार्च 2025 को अपलोड किया गया था और यह स्पष्ट रूप से एक फिल्म शूटिंग का हिस्सा है।

वीडियो के विवरण में बताया गया है कि यह दृश्य फिल्म ‘पकड़ौआ विवाह’ की शूटिंग के दौरान फिल्माया गया था। वीडियो में कैमरा क्रू, माइक और कुछ लोगों को शूटिंग के सामान के साथ भी देखा जा सकता है, जिससे स्पष्ट होता है कि यह कोई असली घटना नहीं बल्कि नाट्य रूपांतरण है।

शूटिंग की जगह और विवाद

वीडियो में जिस स्कूल को दिखाया गया है, वह बिहार के बेगूसराय जिले के दुलारपुर का एक सरकारी स्कूल है। India TV की टीम ने जब इस पर और खोज की, तो News18 बिहार की एक रिपोर्ट मिली, जिसमें पुष्टि की गई कि यह वीडियो एक फिल्म की शूटिंग का हिस्सा है।

रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म की शूटिंग बिना स्कूल प्रशासन की अनुमति के रविवार को की गई थी, जब स्कूल बंद था। स्कूल के प्रधानाचार्य ने भी इस बात की पुष्टि की कि शूटिंग के लिए कोई पूर्व अनुमति नहीं ली गई थी और उन्होंने इस मामले में शिकायत भी दर्ज करवाई है। इसके बाद प्रशासनिक स्तर पर जांच जारी है।

सोशल मीडिया पर फर्जी दावों का खतरा

यह घटना एक उदाहरण है कि कैसे किसी वीडियो को गलत सन्दर्भ में पेश करके जनता को गुमराह किया जा सकता है। अगर इस वीडियो की सच्चाई की जांच न की जाती, तो यह झूठा दावा एक क्षेत्र विशेष या समुदाय के प्रति भ्रम और रोष पैदा कर सकता था।

झाँसी, देश और दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. jhansivocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.