ताजा खबर
पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन को सजा, कोर्ट से बाहर आते ही छलके आंसू   ||    झांसी में ब्यूटीशियन पर पति का खौफनाक हमला, हालत गंभीर   ||    शाहिद कपूर ने कॉकटेल 2 की शूटिंग का अपडेट दिया   ||    युग के जन्मदिन पर अजय देवगन ने लिखा एक इमोशनल पोस्ट   ||    फवाद खान और वाणी कपूर की फिल्म अबीर गुलाब इंडिया में रिलीज़ होगी   ||    दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग हुई   ||    जूनैद खान और साईं पल्लवी की फिल्म 'मेरे रहो' की रिलीज़ डेट का इंतज़ार हुआ खत्म!   ||    पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान को हुई ये 2 बीमारियां, नई मेडिकल रिपोर्ट में खुलासा; जानें संकेत   ||    कैसे पकड़ा गया चार्ली किर्क का ‘हत्यारा’? दुनिया की सबसे बड़ी एजेंसी FBI ने क्या रणनीति अपनाई   ||    रूस के कामचटका में आया जोरदार भूकंप, सुनामी का अलर्ट; रिक्टर स्केल पर 7.4 रही तीव्रता   ||    ‘ट्रंप से निपटने का यही सबसे अच्छा तरीका’, पूर्व अमेरिकी NSA जॉन बोल्टन ने जमकर की भारत की तारीफ   ||    ‘भारत पर लगा दो 100% टैरिफ’, ट्रंप की यूरोपीय संघ के बाद G7 देशों से अपील   ||    ट्रैफिक चालान माफ कराना है तो कौन से दस्तावेज जरूरी? जानें दिल्ली में कल कहां-कहां लगेगी लोक अदालत   ||    ‘केवल दिल्ली ही क्यों पूरे देश में लगना चाहिए प्रतिबंध’, पटाखे बैन पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी   ||    दिल्ली-NCR में फिर बारिश का अलर्ट, इस बार एक सप्ताह पहले खत्म होगा मानसून   ||    कर्नाटक: जुलूस में घुसा ट्रक, 9 श्रद्धालुओं को रौंदा, 22 लोग हुए घायल, वीडियो वायरल   ||    PM Modi Manipur Visit: मणिपुर समेत 5 राज्यों के दौरे पर आज जाएंगे PM मोदी, 5 पॉइंट में प्रोग्राम का ...   ||    Fact Check: नेपाल में Gen-Z प्रदर्शनकारियों ने पशुपतिनाथ मंदिर पर नहीं किया हमला, फर्जी वीडियो हो रह...   ||    इतिहास में 13 सितंबर का दिन: महत्वपूर्ण घटनाएं और उपलब्धियां   ||    Aaj Ka Rashifal: आज इन 6 राशियों की खुशियों पर नहीं लगेगा ग्रहण, पढ़ें 13 सितंबर 2025 का राशिफल   ||    +++ 

Film Review : कागज

रिलीज़ हुई 'कागज', पंकज त्रिपाठी की एक्टिंग ने लगाए फिल्म में चार चांद

Posted On:Tuesday, February 23, 2021

डिजीटल स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ज़ी-5 पर आज फिल्म 'कागज' रिलीज हुई है। सतीश कौशिक द्वारा निर्देशित इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी लीड रोल में हैं। इसके अलावा खुद सतीश कौशिक, एम मोनल गज्जर, मीता वशिष्ठ, अमर उपाध्याय, नेहा चौहान, संदीपा धर, ब्रिजेंद्र काला जैसे कलाकारों ने भी फिल्म में अहम भूमिका निभाई है। फिल्म का ट्रेलर कई दिनों पहले ही रिलीज हो गया था। उसके बाद से ही वाले पंकज त्रिपाठी के फैन्स फिल्म के रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

फिल्म की कहानी काफी रोमांचक और अचंभित कर देने वाली है। उस पर पंकज त्रिपाठी की एक्टिंग सोन पर सुहागा का काम करती है। दरअसल फिल्म की कहानी एक ऐसे व्यक्ति के जीवन पर आधारित है, जो असल में तो जिंदा होता है लेकिन कागजी दस्तावेजों में उसे मृत घोषित कर दिया जाता है। इसके बाद पूरी फिल्म इसी कहानी के इर्द-गिर्द घूमती नजर आती है।

इस दौरान फिल्म में देश के सरकारी तंत्र की खस्ता हालत दिखाने की कोशिश की जाती है कि कैसे देश का सिस्टम पूरी तरह से किसी भीं इंसान की आसान और नॉर्मल जिंदगी को बर्बाद कर सकता है। कैसे महीनों अदालत और कोर्ट-कचहरी करने के बाद भी आसानी से न्याय नहीं मिलता है। पूरी फिल्म एक ऐसे ही इंसान की कहानी है जो खुद को जिंदा साबित करने के लिए पूरे सरकारी सिस्टम के खिलाफ संघर्ष करता है। इस संघर्ष में वह अपने जैसे और भी तमाम लोगों को भी इस लड़ाई में शामिल करता है।

फिल्म की कहानी की बात करें तो यह शुरू में तो थोड़ी हल्की लगती है लेकिन बाद में फिल्म सीरियस होती चली जाती है। एक दर्शक के तौर पर आप भी फिल्म में रमते चले जाते हैं। हालांकि कहीं-कहीं पर फिल्म की कहानी थोड़ी स्लो भी होती है लेकिन पंकज त्रिपाठी की बेहतरीन कलाकारी की वजह से यह बात आपको कम ही महसूस होगी।

पंकज त्रिपाठी ने किरदार में डूबकर की है एक्टिंग: फिल्म के लीड रोल में भरत लाल का किरदार निभाते हुए पंकज त्रिपाठी उस किरदार में इतना घुस जाते हैं कि आप कुछ भूल जाते हैं कि यह कोई फिल्म चल रही है और कोई अभिनेता एक्टिंग कर रहा है। शायद यही एक कलाकार के तौर पर पंकज त्रिपाठी की खूबी भी है। इसके अलावा भरत लाल की पत्नी रुक्मणि के किरदार में एम मोनल गज्जर और वकील साधुराम के किरदार में सतीश कौशिक ने भी अच्छा काम किया हैं। साथ ही फिल्म में मीता वशिष्ठ, नेहा चौहान, अमर उपाध्याय और ब्रिजेंद्र काला जैसे कालाकार भी अलग-अलग भूमिका में नजर आए हैं।

लाल बिहारी की कहानी पर आधारित है फिल्म: दरअसल सतीश कौशिक की यह फिल्म मुख्य तौर पर लाल बिहारी मृतक नाम के एक व्यक्ति के जीवन पर आधारित है जिन्होंने 18 साल के लंबे संघर्ष के बाद खुद को जीवित साबित किया था। ऐसा भी कह सकते हैं कि यह फिल्म किसी सरकारी कागज की अहमियत बताने वाली सच्ची घटनाओं पर आधारित है।

झाँसी, देश और दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. jhansivocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.