ताजा खबर

पॉक्सो मामले में फरार आरोपी की मथुरा में संदिग्ध मौत, शव लेकर गांव पहुंचीं बहनें

Photo Source : Google

Posted On:Saturday, August 1, 2026

झांसी न्यूज डेस्क: झांसी के गरौठा थाना क्षेत्र के ग्राम मथानियां निवासी पॉक्सो और एससी-एसटी एक्ट के मामले में फरार चल रहे 22 वर्षीय युवक की मथुरा में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक का शव उसकी बहनें एंबुलेंस से गांव लेकर पहुंचीं। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान छोटू रायकवार (22) के रूप में हुई है। उसके खिलाफ 8 जुलाई को गरौठा थाने में अपहरण, दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ था। इसके बाद से वह फरार था और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

मृतक की बहनों ने बताया कि वे हरियाणा के रेवाड़ी में मजदूरी करती हैं। उन्हें मथुरा के वृंदावन चौराहे के पास मौजूद लोगों से सूचना मिली कि छोटू ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया है, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद वे उसका शव लेकर गांव पहुंचीं।

सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी पियूष कुमार पांडेय और गरौठा थाना प्रभारी सुरजीत सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मऊरानीपुर भेज दिया है।

गरौठा थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद से उसकी तलाश की जा रही थी। अब उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच की जा रही है। इस संबंध में मथुरा पुलिस से भी संपर्क किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।


झाँसी, देश और दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. jhansivocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.