झांसी न्यूज डेस्क: झांसी नगर निगम के वार्ड नंबर 18 के डड़ियापुरा स्थित शिवाजी नगर मुख्य मार्ग पर बिजली का एक पोल काफी झुक गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पोल की हालत इतनी खराब है कि वह कभी भी गिर सकता है।
इस रास्ते से रोजाना सैकड़ों लोग आते-जाते हैं। इनमें स्कूली बच्चे और वाहन चालक भी शामिल हैं। चिंता की बात यह है कि पोल के ऊपर से गुजरने वाले हाई-वोल्टेज बिजली के तार भी नीचे की ओर लटक रहे हैं। ऐसे में किसी बड़े हादसे का खतरा बना हुआ है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, उन्होंने इस समस्या को लेकर बिजली विभाग के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को कई बार जानकारी दी है। इसके बावजूद अब तक न तो पोल को ठीक करने और न ही उसे बदलने के लिए कोई कदम उठाया गया है। लोगों ने जल्द से जल्द पोल को ठीक कराने की मांग की है।