ताजा खबर

झांसी में कूड़ा घर में फंदे से लटका मिला किसान का शव, कर्ज से परेशान होने का दावा

Photo Source : Google

Posted On:Saturday, July 18, 2026

झांसी न्यूज डेस्क: झांसी के चिरगांव थाना क्षेत्र के औपारा गांव में शनिवार को एक 40 वर्षीय युवक का शव गांव के कूड़ा घर में फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान सुरेंद्र सिंह यादव (40) पुत्र हरगोविंद यादव के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, वह शुक्रवार रात घर से बिना बताए निकल गया था। शनिवार सुबह करीब 10 बजे जब ग्रामीण खेतों की ओर गए, तो घर से करीब 500 मीटर दूर कूड़ा घर के टीनशेड के नीचे लोहे के पाइप से रस्सी के सहारे उसका शव लटका मिला।

मृतक के चाचा महेंद्र सिंह यादव ने बताया कि सुरेंद्र खेती-किसानी करता था और उसके पास करीब तीन बीघा जमीन थी। परिवार में उसका 17 वर्षीय बेटा भी है। उनका दावा है कि सुरेंद्र ने करीब चार साल पहले बैंक से कर्ज लिया था, जिसे वह चुका नहीं पा रहा था। इसी आर्थिक परेशानी के कारण वह मानसिक तनाव में रहता था।

घटना की जानकारी मिलते ही गांव में लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

चिरगांव थाना प्रभारी राहुल राठौर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक नशा करता था। फिलहाल आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


झाँसी, देश और दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. jhansivocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.