ताजा खबर

झांसी डकैती कांड: आखिरी आरोपी अंकित यादव गिरफ्तार, सभी 8 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

Photo Source : Google

Posted On:Thursday, July 16, 2026

झांसी न्यूज डेस्क: झांसी में ड्राई फ्रूट कारोबारी के मुंशी किशन पांचाल से 24.90 लाख रुपये की डकैती के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी अंकित यादव को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, वारदात के बाद अंकित ने मुंशी की स्कूटी से रुपयों से भरा बैग निकालकर मुख्य आरोपी सूर्यांश यादव को सौंपा था। उसकी निशानदेही पर 23,450 रुपये भी बरामद किए गए हैं। अब इस मामले के सभी आठ नामजद आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं और पुलिस अब तक 24.85 लाख रुपये की बरामदगी कर चुकी है।

सीओ सिटी रामवीर सिंह ने बताया कि इस वारदात में मुख्य आरोपी सूर्यांश यादव के अलावा तीन पुलिसकर्मी राघवेंद्र राजपूत, मनोज कुमार और नीरज राजपूत सहित गौरव यादव, सुखबीर सिंह, सूरज और अंकित यादव के नाम सामने आए थे। अंकित की गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों की गिरफ्तारी पूरी हो गई है।

पूछताछ में अंकित ने बताया कि उसकी पहचान चार साल पहले क्रिकेट खेलने के दौरान आरक्षी राघवेंद्र राजपूत से हुई थी। बाद में राघवेंद्र ने उसकी मुलाकात सूर्यांश यादव से कराई। वारदात वाले दिन उसने अगवा किए गए मुंशी की स्कूटी से रुपयों का बैग निकाला, उसमें से 40 हजार रुपये अपने पास रखे और बाकी रकम सूर्यांश को सौंप दी। इसके बाद उसने स्कूटी मेडिकल कॉलेज के पास छोड़ दी।

पुलिस अब सतना निवासी संस्कार तेजवानी और नितिन तेजवानी की तलाश कर रही है। जांच में ऑनलाइन सट्टा और हवाला नेटवर्क से जुड़े होने के संकेत मिले हैं। पुलिस के अनुसार, मुंशी किशन पांचाल भी तेजवानी बंधुओं के लिए काम करता था। मामले में वित्तीय लेनदेन, स्थानीय एजेंटों और सट्टा नेटवर्क की भी गहराई से जांच की जा रही है।


झाँसी, देश और दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. jhansivocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.