झांसी न्यूज डेस्क: प्रेमनगर थाना पुलिस ने चोरी के ऑटो के साथ आशुतोष रायकवार (27) उर्फ रविंद्र को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को इसारिया कॉलोनी के पास मेन रोड हंसारी से दबोचा गया। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया।
सीओ सदर रामवीर सिंह के अनुसार आरोपी ने पिछले साल एक ऑटो चोरी किया था और तभी से फरार चल रहा था। पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। बुधवार को सूचना मिली कि वह इसारिया कॉलोनी के पास मौजूद है, जिसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया।
आरोपी की निशानदेही पर चोरी किया गया ऑटो भी बरामद कर लिया गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक आशीष धामा, अखिलेश कुमार और राहुल यादव की टीम शामिल रही।