ताजा खबर

झांसी के पुरवा पनवाड़ी में रंजिश के चलते युवक पर फायरिंग, एक अन्य घायल

Photo Source : Google

Posted On:Thursday, August 21, 2025

झांसी न्यूज डेस्क: थाना अजनर के पुरवा पनवाड़ी गांव में मंगलवार रात रंजिश के चलते दबंगों ने सुगर पाल (26) नामक युवक को गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली के छर्रे पास में खड़े एक ग्रामीण फूल सिंह को भी लगे, जिससे वह भी घायल हो गया। दोनों घायलों को पहले सीएचसी जैतपुर पहुंचाया गया, लेकिन सुगर की गंभीर स्थिति के कारण उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, सुगर पाल का छह माह पहले गांव के ही राहुल से विवाद हुआ था। विवाद शराब का क्वार्टर लाने से मना करने पर शुरू हुआ था। इसी रंजिश के चलते रात करीब 11 बजे दबंगों ने सुगर को घर जाते समय रोककर तमंचे से फायर कर दिया। गोली सुगर के जबड़े पर लगी और वह जमीन पर गिर पड़ा। वहीं, पास खड़े फूल सिंह को भी गोली के छर्रे लगे। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

सुगर के भाई प्रमोद पाल की तहरीर पर पुलिस ने राहुल, उसके पिता महेश और जानकी के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं, घायल फूल सिंह ने भी दो लोगों पर फायरिंग करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने अस्पताल में घायलों के बयान दर्ज किए और कुछ लोगों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

सीओ कुलपहाड़ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। मामले की जांच जारी है और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।


झाँसी, देश और दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. jhansivocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.