ताजा खबर

झांसी में हाईवे पर कार ने ऑटो को मारी टक्कर, तीन छात्राओं समेत 11 लोग घायल

Photo Source : Google

Posted On:Monday, July 6, 2026

झांसी न्यूज डेस्क: झांसी के मोंठ थाना क्षेत्र में अमरा गांव स्थित बड़ी माता मंदिर के सामने हाईवे पर एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े आपे (ऑटो) में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में तीन स्कूली छात्राओं समेत कुल 11 लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग तुरंत राहत कार्य में जुट गए।

जानकारी के अनुसार, आपे मोंठ से अमरा की ओर जा रहा था। बड़ी माता मंदिर के पास चालक सवारियों को उतारने के लिए वाहन सड़क किनारे खड़ा किए हुए था। इसी दौरान कानपुर से झांसी की ओर जा रही एक कार ने आपे को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसमें सवार छात्राएं और अन्य यात्री घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही टोल प्लाजा की एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हादसे की जानकारी मिलते ही तहसील दिवस में मौजूद अपर जिला अधिकारी (न्यायिक) अरुण कुमार, एसडीएम अवनीश तिवारी, सीओ आसमा वकार और मोंठ कोतवाल अस्पताल पहुंचे तथा घायलों का हालचाल जाना। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


झाँसी, देश और दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. jhansivocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.