झांसी न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को झांसी दौरे के दौरान सर्किट हाउस में नव विकसित सुविधाओं का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने पांच नए सुइट्स और 10 बिस्तरों वाले एक डॉरमिटरी भवन का लोकार्पण किया। इन सुइट्स को विशेष रूप से वीवीआईपी और वीआईपी मेहमानों के ठहरने के लिए तैयार किया गया है।
वहीं, 10 बेड की डॉरमिटरी सुविधा कर्मचारियों और स्टाफ सदस्यों के उपयोग के लिए विकसित की गई है। नई सुविधाओं के शुरू होने से सर्किट हाउस में आने वाले अतिथियों और कर्मचारियों को बेहतर व्यवस्था उपलब्ध हो सकेगी।
उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस परिसर का निरीक्षण भी किया और वहां चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। अधिकारियों ने उन्हें विभिन्न परियोजनाओं की जानकारी दी, जबकि जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनके आगमन पर स्वागत किया।
इस अवसर पर विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह, मेयर बिहारी लाल आर्य, विधायक राजीव सिंह, रवि शर्मा तथा उत्तर प्रदेश गोसेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।