ताजा खबर

इंदौर से लौट रहे डीसीएम चालक की सड़क हादसे में मौत, खिलारा गांव में पसरा मातम

Photo Source : Google

Posted On:Monday, June 15, 2026

झांसी न्यूज डेस्क: मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में झांसी के डीसीएम चालक फूल सिंह कुशवाहा की मौत हो गई। वह इंदौर से अरबी की खेप खाली कर वापस झांसी लौट रहे थे, तभी रास्ते में उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के बाद परिवार और गांव में मातम का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के खिलारा गांव निवासी 28 वर्षीय फूल सिंह कुशवाहा पेशे से डीसीएम चालक थे। बृहस्पतिवार और शुक्रवार की दरम्यानी रात मध्य प्रदेश के ब्यावरा क्षेत्र में आगे चल रहे ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने से उनकी डीसीएम अनियंत्रित होकर ट्रक से जा टकराई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि डीसीएम का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गंभीर रूप से घायल फूल सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

ग्रामीणों के मुताबिक फूल सिंह परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे और उन पर पूरे घर की जिम्मेदारी थी। वह अपने पीछे माता-पिता, पत्नी और तीन वर्षीय बेटे को छोड़ गए हैं। शुक्रवार देर रात उनका शव गांव पहुंचा, जिसके बाद गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।


झाँसी, देश और दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. jhansivocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.