ताजा खबर

झांसी में फर्जी मैट्रिमोनियल कॉल सेंटर का भंडाफोड़, शादी का झांसा देकर ठगी करने वाले 11 गिरफ्तार

Photo Source : Google

Posted On:Saturday, July 11, 2026

झांसी न्यूज डेस्क: झांसी पुलिस ने शादी कराने के नाम पर साइबर ठगी करने वाले एक बड़े फर्जी मैट्रिमोनियल कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। नवाबाद थाना पुलिस और साइबर टीम की संयुक्त कार्रवाई में गिरोह के 11 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन, मैकबुक, कंप्यूटर, एटीएम कार्ड, चेकबुक, बायोमैट्रिक मशीन समेत करीब 9 लाख रुपये का सामान बरामद हुआ है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि राय कॉलोनी स्थित एक मकान में फर्जी कॉल सेंटर चलाया जा रहा है। इसके बाद अपर नगर मजिस्ट्रेट से अनुमति लेकर पुलिस ने छापेमारी की और मौके से 9 महिलाओं समेत कुल 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे शादी कराने का झांसा देकर लोगों को अपने जाल में फंसाते थे और फिर उनसे अलग-अलग बैंक खातों और क्यूआर कोड के जरिए पैसे जमा कराए जाते थे।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने 9 एंड्रॉयड मोबाइल, 17 कीपैड फोन, एक मैकबुक, सात सीपीयू, प्रिंटर, बायोमैट्रिक मशीन, एटीएम कार्ड, चेकबुक, रजिस्टर, फाइलें और ठगी की रकम से खरीदे गए आभूषण बरामद किए हैं। बरामद सामान की अनुमानित कीमत करीब 9 लाख रुपये बताई गई है। इसके अलावा सात बैंक खातों में करीब 41 लाख रुपये के लेनदेन से जुड़े दस्तावेज भी मिले हैं।

झांसी की अपर पुलिस अधीक्षक अरीबा नोमान ने बताया कि संदिग्ध बैंक खातों को फ्रीज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क और ठगी में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।


झाँसी, देश और दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. jhansivocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.