ताजा खबर

झांसी में पिंडदान के दौरान बड़ा हादसा, सुखनई नदी में डूबे एक ही परिवार के 5 लोग

Photo Source : Google

Posted On:Tuesday, September 29, 2026

झांसी न्यूज डेस्क: झांसी के मऊरानीपुर इलाके में मंगलवार दोपहर पिंडदान के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। सुखनई नदी में एक ही परिवार के पांच लोग डूब गए। मृतकों में 45 साल के अनूप तिवारी, उनके 12 साल के बेटे अर्पित, 23 साल के भांजे पुष्कर शुक्ला और भतीजे 26 साल के अभिनय तिवारी व 21 साल के श्रेयांश तिवारी शामिल हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

बताया जा रहा है कि देवीसिंह पुरा निवासी अनूप तिवारी अपने परिवार के साथ नदी किनारे पिंडदान करने पहुंचे थे। कर्मकांड के बाद अनूप पूजा के लिए नदी में उतरे और कुछ दूर जाने के बाद अचानक गहरे पानी में डूबने लगे। उन्हें बचाने के लिए अर्पित, पुष्कर, अभिनय और श्रेयांश भी नदी में कूद गए, लेकिन देखते ही देखते पांचों गहरे पानी में चले गए।

हादसा होते ही आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाकर पुलिस को सूचना दी। रानीपुर चौकी और मऊरानीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों को बुलाया गया। करीब 30 मिनट तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन में एक-एक कर पांचों को नदी से बाहर निकाला गया। सभी को एंबुलेंस से मऊरानीपुर सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मऊरानीपुर सीओ रत्नेश कुमार के मुताबिक परिवार पिंडदान के लिए सुखनई नदी पर आया था और अनूप तिवारी को डूबता देखकर बाकी चार लोग उन्हें बचाने नदी में उतरे थे। इसी दौरान सभी की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। एसडीएम मनोज कुमार भारती ने बताया कि मृतकों के परिवार को प्रशासन की ओर से आर्थिक मदद देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और 24 से 48 घंटे के भीतर सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।


झाँसी, देश और दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. jhansivocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.