ताजा खबर

उमस और तेज धूप से बढ़ी परेशानी, 43 डिग्री के पार जा सकता है तापमान

Photo Source : Google

Posted On:Tuesday, June 23, 2026

झांसी न्यूज डेस्क: धूप और उमस ने सोमवार को लोगों को बेहाल कर दिया। दिनभर तेज धूप के बीच उमस भरी गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए। हालांकि दोपहर के समय बादलों की आवाजाही के बीच कुछ देर हल्की बूंदाबांदी भी हुई, लेकिन इससे तापमान में कोई खास राहत नहीं मिली।

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1.6 डिग्री ज्यादा है। बढ़ते तापमान और नमी के कारण लोगों को दिनभर गर्मी का सामना करना पड़ा।

कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। इस दौरान एक-दो बार बारिश या गरज के साथ हल्की बौछारें पड़ सकती हैं।

उन्होंने कहा कि बुधवार से मौसम फिर साफ होने लगेगा, जिसके बाद तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। अनुमान है कि दिन का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है, जिससे आने वाले दिनों में गर्मी और अधिक परेशान कर सकती है।


झाँसी, देश और दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. jhansivocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.