ताजा खबर

तीन दिन की बारिश से छेछ नदी उफान पर, रपटा डूबने से आधा दर्जन गांवों का संपर्क टूटा

Photo Source : Google

Posted On:Monday, August 17, 2026

झांसी न्यूज डेस्क: ककरबई के भदरवारा खुर्द क्षेत्र में तीन दिनों से हो रही बारिश के कारण छेछ नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। नदी के उफान पर आने से नागर और भदरवारा के बीच बना रपटा पूरी तरह पानी में डूब गया है। रपटे का करीब आधा हिस्सा पानी के तेज बहाव में बह गया, जिससे आसपास के करीब आधा दर्जन गांवों का आवागमन प्रभावित हो गया है।

इस रपटे के जरिए ग्रामीण रोजमर्रा की जरूरत का सामान लेने के लिए गुरसराय की ओर नदी पार करके जाते हैं। लेकिन पानी बढ़ने के बाद रास्ता बंद हो गया है और लोगों की आवाजाही पूरी तरह रुक गई है। ग्रामीणों का कहना है कि जरूरी काम के लिए उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

पानी के तेज बहाव के बावजूद कुछ लोग जान जोखिम में डालकर एक-दूसरे का सहारा लेते हुए नदी पार करते नजर आए। ग्रामीणों ने बताया कि बारिश बढ़ने पर हर बार इसी तरह आवागमन बंद हो जाता है, जिससे कई गांवों के लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है।

ग्रामीणों का आरोप है कि इस समस्या को लेकर कई बार जनप्रतिनिधियों को मौके पर बुलाकर जानकारी दी जा चुकी है, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हुआ। लोगों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से रपटे की समस्या का जल्द समाधान कराने की मांग की है।


झाँसी, देश और दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. jhansivocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.