ताजा खबर

झांसी में 15 हजार रुपये के कर्ज से परेशान युवक ने की खुदकुशी की कोशिश, छत तोड़कर पुलिस ने बचाई जान

Photo Source : Google

Posted On:Tuesday, October 13, 2026

झांसी न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में 15 हजार रुपये के कर्ज को लेकर परेशान एक 26 वर्षीय युवक ने कथित तौर पर खुदकुशी की कोशिश की। सूचना मिलने पर डायल 112 की पुलिस टीम तुरंत उसके घर पहुंची। घर का मुख्य दरवाजा बंद होने पर पुलिसकर्मियों ने छत की सीमेंट शीट तोड़कर अंदर जाने का रास्ता बनाया और युवक को बचाकर अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल झांसी मेडिकल कॉलेज में उसका इलाज चल रहा है।

यह घटना बरुआसागर थाना क्षेत्र के तिलैथा खुर्द गांव की है। यहां रहने वाला मुकेश रेंकवार कथित तौर पर आर्थिक तंगी और कर्ज के कारण तनाव में था। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक हरिराम सिंह, पुष्पेंद्र कुमार और भूपेन्द्र यादव की टीम मौके पर पहुंची। घर का गेट बंद मिलने पर पुलिसकर्मियों ने छत की सीमेंट शीट तोड़कर अंदर प्रवेश किया और युवक को फंदे से नीचे उतारा। इसके बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरुआसागर ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज जारी है।

15 हजार रुपये के कर्ज को लेकर था परेशान

मुकेश के भाई धर्मेंद्र रैकवार के मुताबिक, उसका भाई करीब 15 हजार रुपये के कर्ज को लेकर परेशान था। रविवार शाम उसने अपनी मां गणेशी रैकवार से पैसे मांगे, लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण वह रकम का इंतजाम नहीं कर सकीं। इसके बाद मुकेश ने कथित तौर पर खुदकुशी की कोशिश की। समय पर पुलिस के पहुंचने से उसकी जान बचाई जा सकी।

दो साल की बेटी का पिता है मुकेश

मुकेश शादीशुदा है और उसकी दो साल की बेटी परी है। घटना के बाद परिवार के लोग परेशान हैं। फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। इस घटना में डायल 112 की टीम की त्वरित कार्रवाई से युवक को समय रहते अस्पताल पहुंचाया जा सका।


झाँसी, देश और दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. jhansivocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.