ताजा खबर

धर्मपाल सिंह के स्वागत में झांसी की सड़कों पर अवैध होर्डिंग की बाढ़, प्रशासन ने नहीं की कार्रवाई

Photo Source : Google

Posted On:Thursday, July 9, 2026

झांसी न्यूज डेस्क: भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह के स्वागत में झांसी शहर के प्रमुख चौराहों और मुख्य मार्गों पर बड़ी संख्या में अवैध होर्डिंग और पैनल लगा दिए गए। इलाइट चौराहा, एसपीआई तिराहा, रानी लक्ष्मीबाई पार्क, दीनदयाल सभागार, जेल चौराहा और मेडिकल कॉलेज के आसपास के इलाकों में अचानक होर्डिंग की भरमार दिखाई दी। इनमें से कई होर्डिंग सड़क तक निकले हुए थे, जिससे हादसे की आशंका भी बनी रही।

जानकारी के मुताबिक, नगर निगम प्रशासन ने तीन महीने पहले अवैध होर्डिंग लगाने के मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद से शहर के प्रमुख मार्गों पर अवैध होर्डिंग लगाने की घटनाएं लगभग बंद हो गई थीं। लेकिन बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के स्वागत में बड़ी संख्या में होर्डिंग और पैनल लगा दिए।

जेल चौराहा से इलाइट और इलाइट से जीवनशाह तिराहे तक डिवाइडर पर अवैध पैनल लगाए गए। वहीं, एसपीआई तिराहे से दीनदयाल सभागार तक दोनों ओर पोलों पर भी पैनल लगाए गए। कई जगहों पर बल्लियों के सहारे बड़े-बड़े होर्डिंग भी खड़े कर दिए गए।

गौरतलब है कि अवैध होर्डिंग को लेकर शासन पहले ही सख्त निर्देश जारी कर चुका है और कहीं भी बिना अनुमति के होर्डिंग लगाने पर कार्रवाई के आदेश हैं। हालांकि, इस मामले में होर्डिंग सत्ताधारी दल के नेताओं और कार्यकर्ताओं की ओर से लगाए गए थे, इसलिए नगर निगम और अन्य सरकारी विभागों ने कोई कार्रवाई नहीं की।


झाँसी, देश और दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. jhansivocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.