ताजा खबर

झांसी में भूसे से भरा ट्रैक्टर 10 फुट गहरे गड्ढे में गिरा, 20 साल के युवक की मौत, दो घायल

Photo Source : Google

Posted On:Thursday, October 29, 2026

झांसी न्यूज डेस्क: झांसी के बबीना थाना क्षेत्र के खजरा बुजुर्ग गांव में बुधवार सुबह भूसे से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली गड्ढे में गिर गया। हादसे में 20 साल के आशीष राजपूत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ मौजूद दो युवक घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आशीष के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह हादसा गांव के दतिया तिराहे के पास हुआ। जानकारी के मुताबिक, बिजौली के तालपुरा निवासी आशीष राजपूत, पिता शगुन, अपने चचेरे भाई अरुण और पड़ोसी अरुण के साथ मूंगफली का भूसा लेने गया था। बुधवार सुबह तीनों भूसा लेकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान दतिया तिराहे के पास ट्रैक्टर अचानक बेकाबू हो गया और ट्रॉली समेत सड़क किनारे करीब 10 फुट गहरे गड्ढे में जा गिरा।

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। ट्रैक्टर और भूसे के नीचे दबे लोगों को बाहर निकालने के लिए जेसीबी बुलाई गई। काफी मशक्कत के बाद भूसा और ट्रैक्टर हटाकर तीनों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक आशीष की मौत हो चुकी थी। वहीं, मामूली चोट लगने से घायल हुए दोनों युवकों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भेज दिया गया।

आशीष की मौत की खबर जैसे ही उसके घर पहुंची, परिवार में चीख-पुकार मच गई। जवान बेटे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


झाँसी, देश और दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. jhansivocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.