ताजा खबर

बंद रेलवे फाटक में अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, चालक मौके से फरार

Photo Source : Google

Posted On:Monday, July 13, 2026

झांसी न्यूज डेस्क: झांसी के आटा-उसरगांव के बीच स्थित रेलवे क्रॉसिंग नंबर-189 पर शनिवार रात एक अज्ञात वाहन ने बंद रेलवे फाटक के बूम में टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आरपीएफ के अनुसार, रात करीब 11:08 बजे झांसी कंट्रोल रूम से रेलवे फाटक क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिली थी। इसके बाद आरपीएफ और सिग्नल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जांच में पाया गया कि फाटक के उत्तर दिशा में लगा बूम पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था।

ड्यूटी पर तैनात गेटमैन रणधीर यादव ने बताया कि रात करीब 10:32 बजे स्पेशल ट्रेन संख्या 09094 के गुजरने के लिए रेलवे फाटक बंद किया गया था। इसी दौरान हाईवे की ओर से आए किसी अज्ञात वाहन ने बंद गेट में जोरदार टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया। ट्रेन को सुरक्षित गुजरने देने के बाद बूम टूटने की जानकारी स्टेशन अधिकारियों को दी गई।

सिग्नल विभाग ने देर रात करीब 2:05 बजे क्षतिग्रस्त फाटक की अस्थायी मरम्मत कर यातायात बहाल कर दिया। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, घटना में किसी ट्रेन का संचालन प्रभावित नहीं हुआ, लेकिन रेलवे को करीब 10 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। आरपीएफ ने अज्ञात वाहन और चालक के खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच दरोगा कोमल सिंह को सौंप दी है।


झाँसी, देश और दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. jhansivocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.