ताजा खबर

अघोषित बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों का प्रदर्शन, विभाग के खिलाफ लगाए नारे

Photo Source : Google

Posted On:Saturday, September 12, 2026

झांसी न्यूज डेस्क: रानीपुर क्षेत्र के देवरी सिंगपुरा गांव में अघोषित बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। गांव में 33/11 केवी का बिजली सब-स्टेशन होने के बावजूद लगातार बिजली कटने से लोगों में नाराजगी है। दर्जनों महिला और पुरुष सड़क पर उतरे और ‘बिजली विभाग हाय-हाय’ के नारे लगाकर विरोध जताया।

प्रदर्शन कर रही महिलाओं का कहना है कि बिजली कटौती का कोई तय समय नहीं है। कभी दिन में करीब 5 घंटे तक बिजली बंद रहती है तो कभी रात में लगातार 10 घंटे तक सप्लाई नहीं मिलती। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही मनमाने तरीके से बिजली काटना बंद नहीं किया गया तो वे बिजली विभाग के कार्यालय का घेराव करेंगे और तालाबंदी भी कर सकते हैं।

मामले पर रानीपुर के बिजली विभाग के जेई दीपक कुमार राजपूत ने बताया कि कंट्रोल रूम से ‘पनकी रोस्टिंग कोड’ मिलने के बाद सप्लाई बंद करनी पड़ती है। उन्होंने कहा कि अघोषित रोस्टिंग की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को पत्र के जरिए दी जाएगी और रोस्टिंग का समय बदलने का अनुरोध किया जाएगा, ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके।

जेई ने बताया कि जल्द ही ग्रामीण और शहरी फीडरों को पूरी तरह अलग करने की तैयारी है। इससे ओवरलोडिंग और अघोषित रोस्टिंग की समस्या कम होने की उम्मीद है। उन्होंने जलविहार मेले और आने वाले त्योहारों को देखते हुए पर्याप्त बिजली सप्लाई देने का भरोसा भी दिलाया। प्रदर्शन में पंडित राम नरेश श्रोतीय, कल्लू कुशवाहा, कुंजी कुशवाहा, ओम प्रकाश जोशी, श्याम बिहारी समेत कई ग्रामीण शामिल रहे। महिलाओं में सरोज, भाना बेनीबाई, भगवती, रानी, आशा, फूलवती, लक्ष्मी और पूजा सहित दर्जनों महिलाएं मौजूद थीं।


झाँसी, देश और दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. jhansivocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.