ताजा खबर

झांसी में रेस्टोरेंट के अंदर महिला प्रधान के बेटे की गोली मारकर हत्या

Photo Source : Google

Posted On:Friday, July 24, 2026

झांसी न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश के झांसी में गुरुवार रात एक रेस्टोरेंट के अंदर महिला प्रधान के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह सनसनीखेज वारदात इलाइट चौराहे के पास स्थित द मेड किचन रेस्टोरेंट में हुई। मृतक की पहचान संजय (33) के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, संजय अपने चार दोस्तों के साथ रात करीब साढ़े नौ बजे रेस्टोरेंट में खाना खाने पहुंचे थे। इसी दौरान काले कपड़े पहने एक युवक उनके पास पहुंचा और सिर पर तमंचा सटाकर गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बाहर निकला, जहां उसका साथी पहले से बाइक लेकर इंतजार कर रहा था। दोनों मौके से फरार हो गए।

गोली चलने के बाद रेस्टोरेंट में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह भागने में सफल रहा। गंभीर रूप से घायल संजय को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान देर रात करीब एक बजे उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही नवाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

संजय के दोस्त शिवम ने बताया कि सभी लोग गुरुवार शाम दतिया स्थित पीतांबरा पीठ में दर्शन करने गए थे। लौटते समय वे इलाइट चौराहे के पास रेस्टोरेंट में खाना खाने रुके थे। खाना खत्म होने ही वाला था कि एक युवक आया और संजय को गोली मारकर फरार हो गया।

संजय झांसी से करीब 100 किलोमीटर दूर हैवतपुरा गांव के रहने वाले थे। उनकी मां रामदेवी गांव की प्रधान हैं। वह पिछले छह वर्षों से झांसी में रह रहे थे। संजय एलएलबी की पढ़ाई कर रहे थे और कचहरी में अधिवक्ता दशरथ के यहां मुंशी के रूप में भी काम करते थे।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है और आरोपियों की तलाश जारी है।


झाँसी, देश और दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. jhansivocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.