Posted On:Saturday, May 10, 2025
मुंबई, 10 मई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण पश्चिम मानसून 27 मई को केरल तट से टकराएगा। आमतौर पर यह 1 जून को केरल पहुंचता है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगर मानसून 27 मई को आता है तो यह 16 साल में पहली बार होगा जब यह इतनी जल्दी दस्तक देगा। 2009 में 23 मई को और 2024 में 30 मई को मानसून ने केरल में दस्तक दी थी। इसके अलावा 2018 में 29 मई को मानसून आया था। तो वहीं, IMD ने बताया कि, 1 जून को केरल पहुंचने के बाद मानसून 8 जुलाई तक अन्य राज्यों को कवर करता है। 17 सितंबर के आसपास राजस्थान के रास्ते वापसी शुरू करता है और 15 अक्टूबर तक पूरा हो जाता है। अर्थ एंड साइंस मिनिस्ट्री के सेक्रेटरी एम रविचंद्रन ने कहा, जून से सितंबर के दौरान सामान्य से ज्यादा बारिश होने की संभावना है। 4 महीने के दौरान 87cm के औसत से 105 फीसदी बारिश हो सकती है। आमतौर पर 96 से 104 फीसदी बारिश को सामान्य माना जाता है। 90 फीसदी से कम बारिश को सामान्य से बहुत कम, 90 से 95 फीसदी के बीच सामान्य से कम, 104 से 110 फीसदी के बीच सामान्य से ज्यादा और 110 फीसदी से ज्यादा बारिश बहुत ज्यादा माना जाता है। IMD के एक अधिकारी ने कहा कि मानसून के दौरान देश भर में होने वाली कुल वर्षा और शुरुआत की तारीख के बीच कोई सीधा संबंध नहीं है। केरल में जल्दी या देर से आने वाले मानसून का मतलब यह नहीं है कि यह देश के अन्य हिस्सों को भी उसी तरह कवर करेगा। वहीं, IMD ने 9 मई को कहा था कि 13 मई के आसपास मानसून के अंडमान और निकोबार, बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने की बहुत संभावना है। हालांकि, भारत में मानसून सीजन के आने की आधिकारिक घोषणा इसके केरल पहुंचने पर ही की जाती है।
झाँसी, देश और दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें, और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
झांसी में बस से दो बैग चोरी, कारोबारी का दावा- 5 करोड़ की ज्वेलरी और 15 लाख रुपये थे अंदर
झांसी में श्मशान घाट पर लगा था ताला, पत्नी के शव के साथ 3 घंटे इंतजार करते रहे परिजन
आश्रम पर पुलिस की छापेमारी के बाद काली सरकार का वीडियो वायरल, प्रदीप शुक्ला ने लगाए बंधक बनाने और मारपीट के आरोप
‘रामायण’ में रकुल प्रीत सिंह की धमाकेदार एंट्री, शूर्पणखा के अवतार में सामने आया नया पोस्टर
झांसी में बदला मौसम का मिजाज, हल्की बारिश और ठंडी हवाओं से मिली गर्मी से राहत
अनिल कपूर के घर सजी करवा चौथ की महफिल, आमिर खान और गौरी स्प्राट की जोड़ी ने खींचा सबका ध्यान
संजय गुप्ता के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर, संजय दत्त बोले- भाई, तुम्हारा सपना ‘कांटे 2’ जरूर पूरा करूंगा
झांसी में चूहे को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, वीडियो वायरल होने पर तीन आरोपी गिरफ्तार
झांसी में मौसम हुआ साफ, धूप निकलने से मिली राहत; खांसी-जुकाम और बुखार के मरीज बढ़े
झांसी में भूसे से भरा ट्रैक्टर 10 फुट गहरे गड्ढे में गिरा, 20 साल के युवक की मौत, दो घायल
‘बाबुडी मेरा निकनेम है’, श्रद्धा कपूर ने बताया ‘ईठा’ से जुड़ा दादी का खास रिश्ता, भावुक हुईं अभिनेत्री
छत्रपति शिवाजी महाराज बनेंगे ऋषभ शेट्टी, टी-सीरीज की दो भागों वाली ऐतिहासिक फिल्म का हुआ ऐलान
बोरीवली बस डिपो विवाद: बीएमसी, कानूनी लड़ाई और सुप्रीम कोर्ट का हस्तक्षेप
यूपी में सियासी घमासान: अखिलेश यादव का भाजपा पर तीखा हमला, बोले- 'गोरखपुर के अंदर चल रही भाजपा की आप...
केंद्रीय कर्मचारियों के DA Hike में देरी पर सस्पेंस बरकरार, जानिए क्या वित्त मंत्रालय सीधे जारी कर स...
दिल्ली में 1 नवंबर की रैली पर विवाद तेज, CTI ने खरगे से फिर लगाई गुहार; दिवाली के कारोबार पर मंडराया...
Bank Holidays November 2026: नवंबर में कई दिन बंद रहेंगी बैंक शाखाएं, काम पर निकलने से पहले देख लें ...
टोल प्लाजा के पास रहने वालों की मौज! 1 नवंबर से 1,500 और 3,000 रुपये में मिलेगा सालाना लोकल पास
बेंगलुरु में पानी का विरोधाभास: एक ही साल में सूखे और बाढ़ की दोहरी मार
संजय राउत का अमित शाह को पत्र, मनोज जरांगे पाटिल को चुप कराने के लिए कथित पैसों के लेन-देन की ED जां...
Local
India
World
Business
Entertainment
Horoscope
Reviews
Sports
Lifestyle
Technology
You Should know
Local Bazar
अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. jhansivocalsteam@gmail.com
Copyright © 2021 | All Rights Reserved.
Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.
About Us | Contact Us | Our Team | RSS Feed | Disclaimer