ताजा खबर

झांसी हत्याकांड: पुलिस मुठभेड़ में घायल होकर पकड़े गए दोनों आरोपी

Photo Source : Google

Posted On:Wednesday, September 17, 2025

झांसी न्यूज डेस्क: झांसी में 8 सितंबर को हुए अरविंद यादव हत्याकांड ने पूरे इलाके को दहला दिया था। दिन-दहाड़े पत्नी के सामने ही अरविंद यादव को गोलियों से भून दिया गया था। तभी से पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। आज सुबह आखिरकार पुलिस को बड़ी सफलता मिली, जब दोनों मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल होकर पकड़ लिए गए।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी कुल्लू उर्फ अशोक और भंवर सिंह गांव की ओर डेली यूज का सामान लेने जा रहे थे। भरारी फार्म के पास पुलिस ने उन्हें घेर लिया। खुद को घिरा देख दोनों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोलियां उनके पैरों में लगीं और वे घायल हो गए। दोनों को तुरंत झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

इससे पहले भी इस मामले में पुलिस सात आरोपियों को जेल भेज चुकी है। बताया गया था कि अरविंद यादव की हत्या पुरानी रंजिश के चलते की गई थी। जिस दिन वारदात हुई, अरविंद बैंक से पैसे निकालकर पत्नी के साथ घर लौट रहे थे। तभी घात लगाए हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया। गोली लगने से मौके पर ही अरविंद की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी भी घायल हो गई थीं।

पुलिस अधीक्षक नगर ज्ञानेन्द्र कुमार ने बताया कि अरविंद यादव हत्याकांड में गांव के ही कई लोग शामिल थे। बाकी बचे आरोपी भी जल्द पकड़े जाएंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस टीम लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी और आज की कार्रवाई उसी का नतीजा है। असलहा और कारतूस बरामद कर लिए गए हैं और दोनों घायलों से आगे पूछताछ की जाएगी।


झाँसी, देश और दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. jhansivocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.