ताजा खबर
"पवन कल्याण की ओजी का ट्रेलर आउट – एक्शन, आक्रोश और इमरान हाशमी की टक्कर!"   ||    "नवरात्रि पर बुराई के अंत का एलान: रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ का नया पोस्टर जारी"   ||    आर्यन खान की ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ बनी फैंस की फेवरेट, BTS फोटोज में दिखा पर्दे के पीछे का जादू   ||    झांसी में महिला पुलिस ने बाइक रैली निकालकर नारी सुरक्षा और सशक्तिकरण का संदेश दिया   ||    झांसी में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, शव जंगल में फांसी से लटका मिला   ||    Fact Check: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 27-28 सितंबर को जाब के डेरा ब्यास का दौरा करेंगी? जानें वायरल ...   ||    22 सितंबर का इतिहास: एक नजर विश्व और भारत की प्रमुख घटनाओं पर   ||    Video: शारदीय नवरात्रि में चमकेगी इन राशियों की किस्मत, पढ़ें 12 राशियों का राशिफल और उपाय   ||    ‘फायरिंग कर दो, क्योंकि कंफर्म है हम हारेंगे’, IND vs PAK मैच के दौरान पाकिस्तान में Live TV पर बेशर...   ||    WWE में पत्नी को मिला सम्मान तो Triple H की आंखों से छलके आंसू, साथियों के साथ मिलकर बजाई जोरदार ताल...   ||    IND vs PAK: टीम इंडिया से हार के बाद पाकिस्तानी दिग्गज वसीम अकरम का छलका दर्द, हताश होकर निकाली भड़ास   ||    GST में छूट के बाद आज से इन चीजों पर नहीं लगेगा टैक्स, यहां पढ़ें पूरी लिस्ट   ||    बैग्स की दुनिया का Rolls Royce, जिसके बदले ले सकते हैं लोन, नीता अंबानी की भी पहली पसंद   ||    EPFO 3.0 पोर्टल: कर्मचारियों को बैंकिंग जैसा अनुभव देगा नया प्लेटफॉर्म   ||    झांसी में सड़क हादसे में युवक की मौत   ||    झांसी में पिता बना अपहरणकर्ता, मासूम बेटे को ससुराल से उठाकर ले गया   ||    “कुछ किरदार बाहरी नहीं, भीतर से भी बदलते हैं” – कैलोरी में अनुपम खेर का दमदार ट्रांसफॉर्मेशन   ||    सिंगर जुबीन गर्ग का सफर थम गया – असम सरकार ने घोषित किया तीन दिन का राजकीय शोक   ||    ऑस्कर एंट्री के लिए होमबाउंड की टीम को मुबारकबाद - विनीत कुमार सिंह   ||    “शाहरुख ने 18 साल पहले जो सिखाया, आज भी साथ है” — किंग से वापसी करेगी दीपिका   ||    +++ 

श्रीलंका में पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे का बेटा गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, January 25, 2025

मुंबई, 25 जनवरी, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। श्रीलंका में पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे के बेटे योशिता राजपक्षे को पुलिस ने शनिवार को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। डेली मिरर के मुताबिक योशिता पर आरोप है कि जब उनके पिता राष्ट्रपति थे, तब उन्होंने अवैध तरीके से संपत्ति खरीदी। महिंदा राजपक्षे 2005 से 2015 तक राष्ट्रपति पद पर रहे थे। योशिता महिंदा राजपक्षे के तीन बेटों में दूसरे नंबर पर हैं। पुलिस प्रवक्ता SSP बुद्धिका मनथुंगा ने कहा कि राजपक्षे को उनके होम टाउन बेलिएट्टा से गिरफ्तार किया गया। अटॉर्नी जनरल ने शनिवार को CID को योशिता की गिरफ्तारी का निर्देश दिया था। यह पूरा मामला डेजी फॉरेस्ट से जुड़ा है। डेजी महिंदा राजपक्षे की मां हैं। योशिता पर आरोप है कि उन्होंने अपनी दादी के नाम पर माउंट लाविनिया में एक जमीन खरीदी थी। पुलिस उस जमीन को खरीदने में इस्तेमाल हुए पैसे की जांच कर रही है। मामले की जांच मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत की जा रही है।

योशिता को कोलंबो में मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने के बाद 27 जनवरी तक रिमांड पर लिया गया है। आपराधिक जांच विभाग ने पिछले सप्ताह भ्रष्टाचार के मामले में महिंदा राजपक्षे के भाई और पूर्व राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे से भी पूछताछ की थी। पिछले साल नवम्बर में राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके की सरकार के सत्ता में आने के बाद से राजपक्षे परिवार की मुसीबत बढ़ गई है। दिसानायके ने महिंदा राजपक्षे के राष्ट्रपति पद के दौरान गलत काम करने वाले सभी आरोपियों को जेल भेजने का वादा किया था। पिछले महीने राजपक्षे के सबसे बड़े बेटे और विधायक नमल राजपक्षे से भी पुलिस ने एक और संपत्ति मामले में पूछताछ किया था। इससे पहले महिंदा राजपक्षे ने शुक्रवार को अपनी सुरक्षा बहाल करने और इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी।

श्रीलंकाई सरकार के मंत्री नलिंदा जयतिसा ने दावा किया कि योशिता को सिर्फ इसलिए गिरफ्तार नहीं किया गया है क्योंकि वे पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे के बेटे हैं। बल्कि उनकी गिरफ्तारी इसलिए हुई है क्योंकि उन्होंने अवैध तरीके से जमीन खरीदी है। उन्होंने कहा कि हाल में हुई गिरफ्तारियों के पीछे कोई राजनीतिक साजिश नहीं है। उन्होंने कहा, "अगर किसी ने अवैध रूप से या संदिग्ध तरीके से जमीन या संपत्ति खरीदी है और ऐसे मामलों में CID ​​जांच की जाती है। मंत्री ने कहा कि जो जांच शुरू हुई है वह जारी है। जल्द ही उन्हें जमानत मिल जाएगी। लेकिन, मुकदमा जारी रहेगा। कानून को लागू करना न्यायपालिका का कर्तव्य है। सरकार केवल इसमें मदद करती है।

झाँसी, देश और दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. jhansivocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.