ताजा खबर

बबीना में सड़क हादसा: पत्थर से टकराकर बाइक सवार गंभीर घायल

Photo Source : Google

Posted On:Sunday, March 29, 2026

झांसी न्यूज डेस्क: बबीना में रविवार सुबह एक सड़क हादसे में 50 वर्षीय बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना सुबह करीब 11 बजे कुशवाहा ढाबे के पास हुई, जब सड़क किनारे रखे पत्थर से टकराकर बाइक अनियंत्रित हो गई और सवार सड़क पर गिर पड़ा।

घायल की पहचान जैनसिंह (50 वर्ष) पुत्र अजुदी प्रसाद अहिरवार, निवासी पठारी रक्सा, झांसी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह अपने गांव से तालबेहट इलाज कराने जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। दुर्घटना में उनके सिर में गंभीर चोट आई है।

मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, सड़क किनारे खड़े एक कंटेनर ट्रक के पास पत्थर रखा हुआ था, जिससे टकराने के कारण बाइक सवार संतुलन खो बैठा। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही PRB 8531 की टीम, जिसमें हेड कांस्टेबल महेश सिंह, कांस्टेबल जयचंद और चालक राजदीप शामिल थे, मौके पर पहुंची और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबीना पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।


झाँसी, देश और दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. jhansivocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.