Posted On:Saturday, May 10, 2025
मुंबई, 10 मई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। भारत और पाकिस्तान के बीच शाम 5 बजे सीजफायर लागू किया गया, लेकिन पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन कर दिया। जम्मू-कश्मीर के नगरोटा में मिलिट्री यूनिट पर आतंकी हमले की खबर है। हालांकि सेना ने इसे लेकर कोई बयान नहीं दिया है। जम्मू के पास मौजूद इस आर्मी बेस में 166 फील्ड रेजिमेंट यूनिट का बेस है। यहां कितने आतंकियों ने हमला किया और कितना नुकसान हुआ है, इसकी जानकारी अभी नहीं आई है। पाकिस्तान की तरफ से जम्मू-कश्मीर के अखनूर, पुंछ, नौशेरा, श्रीनगर, आरएसपुरा, सांबा, उधमपुर में फायरिंग की जा रही है। राजौरी में शेलिंग (तोप और मोर्टार) की गई। उधमपुर में ड्रोन से हमला हुआ। फायरिंग के बाद से जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, पंजाब और गुजरात के बॉर्डर वाले जिलों में ब्लैकआउट कर दिया गया है। दरअसल, 22 अप्रैल से 10 मई तक पाकिस्तान की गोलीबारी में 4 जवान शहीद हो चुके हैं। वहीं, 17 नागरिकों की भी मौत हो चुकी है और 60 से ज्यादा लोग घायल हैं। इनके अलावा राजौरी के अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त (ADDC) डॉ. राज कुमार थापा भी पाकिस्तानी गोलाबारी में घायल हुए थे। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। राजस्थान और पंजाब के बॉर्डर वाले जिलों में ब्लैकआउट रद्द कर दिया था। लेकिन, पाकिस्तान की ओर से जम्मू-कश्मीर में फायरिंग के बाद फिर से ब्लैकआउट कर दिया गया है। बॉर्डर वाले जिलों की बिजली काट दी गई है। लोगों को घर से न निकलने की एडवाइजरी जारी की गई है।
झाँसी, देश और दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें, और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
बरुआसागर में शुरू होगा कॉमन इन्क्यूबेशन सेंटर, फूड प्रोसेसिंग से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर
झांसी रोड का चौड़ीकरण टेंडर अड़चन की वजह से एक महीने लेट, लोगों की मुश्किलें बरकरार
झांसी में ब्रेकअप के बाद युवक ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की
एलईडी टीवी विवाद में माइक्रोमैक्स CEO की बढ़ीं मुश्किलें, तीन गैर-जमानती वारंट के बावजूद फोरम में पेश नहीं हुए
बुंदेलखंड की महिला शक्ति: आटा चक्की से बदली किस्मत, सुनीता साहू बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल
रेलवे वेंडर की हत्या का खुलासा: पत्नी ने प्रेमी संग रची साजिश, तमंचे से की गई थी हत्या
बांग्लादेश में 12 फरवरी 2026 को आम चुनाव और जनमत संग्रह, कट्टरपंथ और सियासी अस्थिरता बनी बड़ी चुनौती
बलूचिस्तान में सरकारी कर्मचारियों का पेन-डाउन स्ट्राइक, लेवी फोर्स मर्जर बना विरोध की बड़ी वजह
कंबोडिया-थाईलैंड सीमा विवाद पर सुलह की कोशिश, ‘त्वरित सीमा बैठक’ का प्रस्ताव और ट्रंप का यूएन पर तंज
उस्मान हादी की हत्या के बाद बांग्लादेश में उबाल, यूनुस सरकार को 24 दिन का अल्टीमेटम
कोरियाई प्रायद्वीप में बढ़ता तनाव: उत्तर कोरिया ने दागीं रणनीतिक लंबी दूरी की क्रूज मिसाइलें
लंदन में विजय माल्या की बर्थडे पार्टी, ‘भारत के दो सबसे बड़े भगोड़े’ वाले वीडियो पर मचा बवाल
चीन का हैरान करने वाला समुद्री सफर: 19,700 नॉटिकल मील की यात्रा ने बढ़ाई वैश्विक चिंता
बांग्लादेश में हिंदुओं पर बढ़ती हिंसा: पिरोजपुर में घर जलाए गए, अल्पसंख्यक परिवार दहशत में
Local
India
World
Business
Entertainment
Horoscope
Reviews
Sports
Lifestyle
Technology
You Should know
Local Bazar
अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. jhansivocalsteam@gmail.com
Copyright © 2021 | All Rights Reserved.
Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.
About Us | Contact Us | Our Team | RSS Feed | Disclaimer