ताजा खबर
ट्रंप ने 90 दिनों के लिए क्यों बढ़ाई चीन पर टैरिफ की सीमा? डेडलाइन बढ़ाना मजबूरी या जरूरी   ||    निमिषा प्रिया की\ फांसी से जुड़ा बड़ा अपडेट, मृतक का परिवार सुलह के लिए नहीं है तैयार   ||    अमेरिका ने BLA को घोषित किया आतंकी संगठन, आसिम मुनीर की अपील का ट्रंप पर दिखा असर   ||    FASTag Annual Pass: बस 3 दिन और…टोल टैक्स से छुट्टी, 3000 के पास को कैसे करें एक्टिवेट?   ||    Independence Day के लिए 15 अगस्त को ही क्यों चुना? भारत की आजादी के जश्न की इनसाइड स्टोरी   ||    परिवहन मंत्रालय ने फ्री की 200 ट्रिप, आखिर कैसे होगी एक ट्रिप की गिनती? यहां समझें इसका पूरा समीकरण   ||    जस्टिस यशवंत वर्मा को हटाने के लिए कमेटी का गठन, लोकसभा स्पीकर ने किया ऐलान   ||    12 अगस्त का इतिहास: भारतीय और विश्व पटल पर महत्वपूर्ण घटनाएँ   ||    Fact Check: क्या भारतीय डाक सचमुच रजिस्टर्ड पोस्ट को समाप्त कर रहा? जानें वायरल दावे का सच   ||    आज की रात तक बेहद सतर्क रहें ये 3 राशियां, हो सकती है गंभीर समस्या   ||    कब, कहां होगा Asia Cup 2025 के लिए टीम इंडिया का ऐलान? जानें लेटेस्ट अपडेट   ||    ना Roman Reigns ना The Rock, ये हैं WWE में John Cena के फेवरेट विरोधी? खुद किया खुलासा   ||    डेविड वॉर्नर ने टी20 क्रिकेट में तोड़ा विराट कोहली का महारिकॉर्ड, खास लिस्ट में बनाई जगह   ||    अडाणी पोर्ट्स की आय में हुई 21 % की शानदार वद्धि, FY26 की पहली तिमाही के आए नतीजे   ||    Gold Rate Today: उधर ट्रंप ने किया ऐलान… इधर गिर गई सोने की कीमत, किस शहर में क्या रेट?   ||    अडाणी पावर ने FY26 के Q1 में किया कमाल, 3305 करोड़ का हुआ मुनाफा   ||    भीगी-साड़ी का बीटीएस वीडियो रिलीज़, जान्हवी कपूर अपने डी-ग्लेम अवतार में नजर आई   ||    'कभी अलविदा ना कहना' को 19  साल पुरे हुए, करण जोहर ने लिखा इमोशनल पोस्ट   ||    ‘टॉयलेट एक प्रेम कथा को हुए 8 साल - जब बॉलीवुड ने गंदगी के खिलाफ आवाज उठाई   ||    8 साल का ‘टॉयलेट एक प्रेम कथा को हुए 8 साल - जब बॉलीवुड ने गंदगी के खिलाफ आवाज उठाई   ||    +++ 

प्रयागराज में दलित युवक को जिंदा जलाने के बाद बवाल, कांग्रेस सांसद की गाड़ी घेरीं, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, April 14, 2025

मुंबई, 14 अप्रैल, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। प्रयागराज में बीते दिनों एक 35 साल के युवक की हत्या कर दी गई। आरोपियों ने उसे जिंदा जला दिया। बताया जा रहा है कि युवक का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने गेहूं काटने से मना किया था। जिसके बाद उसकी अधजली लाश मिलने पर घर वाले आक्रोशित हो गए थे। उन्होंने न सिर्फ हत्यारोपियों के घर पर तोड़-फोड़ की थी, बल्कि पोस्टमॉर्टम के लिए पुलिस को लाश भी नहीं उठाने दी थी। पोस्टमॉर्टम के बाद पुलिस ने दलित युवक का जबरन अंतिम संस्कार करवा दिया। इसके बाद लोगों का गुस्सा बढ़ गया। लोग रोड पर इकट्ठा हो गए और हंगामा करने लगे। उनकी मांग है कि आरोपियों के घर पर बुलडोजर चले। वहीं, सोमवार को पीड़ित परिवार से मिलने कांग्रेस सांसद उज्ज्वल रमण सिंह और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पहुंचे। गुस्साए गांव वालों ने उनकी गाड़ियों को भी रोक लिया। हनुमान पर मोरी रोड पर जाम लगा दिया। पुलिस और सांसद के समझाने पर गांव के लोगों माने और सड़क से हट गए। यह पूरा मामला यमुनापार के करछना इलाके का है।

दरअसल, इसौटा गांव में रहने वाले दलित अशोक कुमार का 35 साल का बेटा देवी शंकर मजदूरी करता था। उसके 3 बच्चे हैं। एक बेटी काजल और दो बेटे सूरज, आकाश हैं। पत्नी की मौत हो चुकी है। वह मां-बाप का अकेला बेटा था। 12 अप्रैल को देवी शंकर को कुछ लोग गेहूं काटने के लिए लेकर गए थे। जब उसने गेहूं काटने से मना किया, आरोपियों ने दलित युवक को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया गया। जिंदा ही दफनाने की तैयारी की, गड्‌ढा भी खोद लिया था। लेकिन, फिर हमलावरों ने प्लान बदल दिया। देवी शंकर को जलाने के लिए पुआल इकट्‌ठा करके आग लगा दी। यह वाकया 13 अप्रैल की सुबह 6 बजे का है। तभी खेतों की तरफ गांव के लोगों को आता हुआ देखकर आरोपी भाग निकले। दलित युवक की अधजली लाश मिलने के बाद हंगामा शुरू हो गया। पिता ने पुलिस को बयान दिए कि गांव के छुट्‌टन सिंह समेत 7 लोगों मिलकर मेरे बेटे को इसलिए मार डाला, क्योंकि वह गेहूं काटने नहीं जा रहा था। लोगो ने 7 करोड़ रुपए का मुआवजा, लाइसेंस की सुरक्षा और मकान आवंटित करने की मांग की। इसी बीच कुछ लोगों ने मुख्य आरोपी छुट्‌टन सिंह के घर पर भी धावा बोल दिया। हालांकि पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत किया। पुलिस 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। अब मुख्य आरोपी छुट्‌टन सिंह अभी पुलिस की पकड़ से दूर है।

ACP करछना वरुण कुमार ने बताया, रात में देवी शंकर को काम के बहाने गांव के 4 युवक लेकर गए थे। सुबह उसकी लाश मिली। परिजनों का कहना है कि जहां काम पर गया, उन्हीं लोगों ने हत्या कर दी। शव देखने से ऐसा लगता है कि हत्या करने के बाद जलाया गया है। जिंदा जलाने की बात साफ नहीं हो पा रही है। परिवार वालों का आरोप है कि उसे जिंदा जला दिया गया। 6 लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। उनके बयानों में विरोधाभास होने की वजह से कई एंगल पर जांच चल रही है। वहीं, यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा, आज डॉ.अंबेडकर की जयंती है। इसके एक दिन पहले प्रयागराज में एक दलित की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है। सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा था कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। अब यह साबित भी हो गया है कि यूपी में गुंडाराज कायम है। मोहन भागवत से कहूंगा कि योगी आदित्यनाथ से इस्तीफा लेकर उनको मठ में भेज दें। साथ ही, कांग्रेस सांसद उज्ज्वल रमण सिंह ने कहा- दलित भाई को जलाकर मार डालने की घटना ने पूरी मानवता को झकझोर दिया है। मैं प्रदेश सरकार से मांग करता हूं कि इस अमानवीय कृत्य के लिए दोषियों को कठोरतम सजा दी जाए। देवी शंकर के परिवार को 50 लाख की आर्थिक सहायता दी जाए। यह सिर्फ एक व्यक्ति की नहीं, पूरे समाज की लड़ाई है। हम चुप नहीं बैठेंगे। न्याय दिलाकर रहेंगे।

झाँसी, देश और दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. jhansivocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.