ताजा खबर
निशानची का टीजर रिलीज़ हुआ   ||    परमसुन्दरी से भीगी साड़ी सांग रिलीज़ हुआ   ||    फरहान अख्तर ने बेटी शाक्य अख्तर को दी जन्मदिन की बधाई!   ||    साड़ी सेक्सी भी है, और संस्कारी भी – यामिनी मल्होत्रा का वायरल स्टाइल और बेबाक सफर!   ||    हिस्ट्रीशीटर रवि 'घोड़ा' गिरफ्तार, फायरिंग में घायल हुआ कुख्यात बदमाश   ||    8 साल की मासूम से रेप और हत्या: झांसी कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, दोषी को उम्रकैद और 35 साल की सजा   ||    सलमान ख़ान के बॉडीगार्ड शेरा के पिता सुंदर सिंह जॉली का निधन, फिल्म इंडस्ट्री ने जताया शोक   ||    घाटी का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||    वॉर 2 से जनाबे आली का टीज़र रिलीज़ हुआ   ||    बिग्ग बॉस 19 का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||    निशानची का टीज़र कल रिलीज़ होगा   ||    झांसी में दोस्ती की मिसाल, एक-दूसरे को बचाने में दो दोस्तों की मौत   ||    झांसी में महिला प्रिंसिपल पर हमला करने वाला हिस्ट्रीशीटर एनकाउंटर में ढेर, पैर में लगी गोली   ||    उदयपुर फाइल्स को मिली रिलीज़ डेट   ||    राशी खन्ना ने फरहान अख्तर के साथ 10 साल काम किया था, जानिये क्या हैं किस्सा   ||    एआर मुरुगदॉस ने मद्रासी का नया पोस्टर रिलीज़ किया   ||    120 शेरों को संभालने के लिए एक शैतान नहीं, एक कमीना भी चाहिए — विवान भटेना ने 120 बहादुर में अपने कि...   ||    हाईकोर्ट की नाराजगी: जौनपुर और झांसी के डीएम को अवमानना नोटिस, पेश होने का आदेश   ||    झांसी में गोवंश से टकराई बाइक, इकलौते बेटे की दर्दनाक मौत   ||    झांसी में पूर्व चेयरमैन भानु प्रकाश सिरवारिया की संदिग्ध मौत, हाथ-पैर बंधे मिले   ||    +++ 

कांग्रेस नेता ने कहा, असम में बीफ बैन संघ परिवार का एजेंडा, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, December 5, 2024

मुंबई, 05 दिसंबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। केरल के नेता प्रतिपक्ष वी. डी. सथीसन ने असम सरकार के बीफ बैन करने के फैसले को ‘संघ परिवार’ का एजेंडा बताया। उन्होंने कहा, ये लोगों के बीच फूट डालने की कोशिश कर रहे हैं। सथीसन का यह बयान असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के बुधवार को किए गए ऐलान के बाद आया, जिसमें उन्होंने कहा था कि सरकार ने राज्य भर में किसी भी होटल, रेस्टोरेंट और सार्वजनिक स्थानों पर गोमांस परोसने और खाने पर बैन लगाने का फैसला किया है। सथीसन ने कहा, देश भर में संघ परिवार की सरकारें लोगों के बीच समस्याएं पैदा करने की कोशिश कर रही हैं। असम में चुनाव आ रहे हैं, इसलिए यह संघ परिवार का एजेंडा है और वे लोगों के बीच फूट डालना चाहते हैं।

वहीं, भाजपा के केरल उपाध्यक्ष मेजर रवि ने कहा कि असम सरकार को गाय और बीफ के बीच अंतर समझना चाहिए। उन्होंने कहा, गोमांस पर अचानक बैन से लोगों को गलत संदेश जाएगा। बीफ गाय का मांस नहीं होता। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को ऐसा नहीं कहना चाहिए था। अगर कोई खाना चाहता है, तो उसे खाने की आजादी होनी चाहिए। गाय की हम पूजा करते हैं। मैंने कहीं नहीं देखा कि गायों की हत्या की जा रही हो। बीफ भैंस और बैल दोनों का होता है। इसलिए सबसे पहले फर्क समझें और फिर प्रतिबंध लगाएं। हमें लोगों को गलत संदेश नहीं देना चाहिए और सांप्रदायिक मुद्दे नहीं बनाने चाहिए।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बुधवार को प्रतिबंध की घोषणा करते हुए कहा कि 2021 में असम मवेशी संरक्षण अधिनियम कानून पारित किया गया था और यह काफी सफल रहा है। इसलिए अब असम में हमने गोमांस पर पूरी तरह से बैन करने का फैसला किया है। इस फैसले को लेकर असम के जल संसाधन मंत्री पीयूष हजारिका ने कहा- कांग्रेस इस फैसले का स्वागत करे या पाकिस्तान जाए। दरअसल, सामगुरी सीट पर उपचुनाव के लिए 13 नवंबर को मतदान हुआ था। 23 नवंबर को रिजल्ट आने के बाद कांग्रेस की हार पर सांसद रकीबुल हुसैन ने भाजपा पर बीफ बांटने का आरोप लगाया था। इसके जवाब में सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को बीजेपी की बैठक के बाद मीडिया से कहा- वे राज्य में गोमांस पर प्रतिबंध लगाने के लिए तैयार हैं, बशर्ते कांग्रेस इसे लिखित में दें।

सरमा ने कहा था, मैं जानना चाहता हूं कि क्या कांग्रेस मतदाताओं को गोमांस देकर सामगुरी जीत रही थी। वह सामगुरी को अच्छी तरह से जानते हैं। क्या इसका मतलब यह है कि गोमांस देकर सामगुरी जीती जा सकती है। इस साल धुबरी लोकसभा सीट से 10.12 लाख से अधिक मतों के रिकॉर्ड अंतर से जीतकर हुसैन सांसद बने है। इससे पहले वे लगातार पांच बार सामगुरी से विधायक रहे थे। सरमा ने कहा, मैं रकीबुल हुसैन से कहना चाहता हूं कि गोमांस पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए क्योंकि उन्होंने खुद कहा है कि ये गलत है। उन्हें मुझे केवल लिखित में देने की जरूरत है। भाजपा और कांग्रेस को गोमांस के बारे में नहीं बोलना चाहिए। BJP, AGP, CPM कोई भी ऑफर नहीं कर पाएगा और हिंदू, मुस्लिम और ईसाई सभी को गोमांस खाना बंद कर देना चाहिए। असम में गोमांस का सेवन गैरकानूनी नहीं है, लेकिन असम मवेशी संरक्षण अधिनियम 2021 उन क्षेत्रों में मवेशी वध और गोमांस की बिक्री पर प्रतिबंध लगाता है जहां हिंदू, जैन और सिख बहुसंख्यक हैं और किसी मंदिर या सत्र (वैष्णव मठ) के पांच किलोमीटर के दायरे में हैं।

झाँसी, देश और दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. jhansivocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.