ताजा खबर
झांसी में होटल कारोबारी की कार में घुसा जहरीला सांप, 5 घंटे बाद निकाला गया   ||    झांसी में शिवभक्ति का अनोखा संगम: कांवड़ियों पर हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा   ||    राजकुमार राव ने 8 साल पुराने केस में जलंधर कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, मिली जमानत   ||    सलमान खान की सोशल मीडिया पोस्ट से शुरू हुई राजनीतिक और फिल्मी अटकलें ​​​​​​​   ||    कियारा अडवाणी के जन्मदिन पर वॉर 2 का फर्स्ट सिंगल आवण जावण रिलीज़ हुआ!   ||    सिला की शूटिंग के लिए वियतनाम पहुंचे हर्षवर्धन राणे और सादिया खतीब!   ||    एक्टर को एक्टर ही रहना चाहिए — 'अंदाज़ 2' के प्रमोशन में बोले सुनील दर्शन   ||    अनब्रोकन: द उन्मुक्त चंद स्टोरी का टीज़र रिलीज़ हुआ!   ||    अनुराग कश्यप की 'निशानची' का फर्स्ट लुक रिलीज़, इस दिन होगी रिलीज़!   ||    राजघाट और माताटीला बांध से पानी छोड़ा गया, बेतवा नदी उफनाई निचले इलाकों में अलर्ट   ||    झांसी में प्राइवेट बैंक ने पत्नी को बनाया बंधक, कहा— 'किस्त भरो तभी मिलेगी'   ||    मुझे शादी करोगी के 21 साल पुरे हुए, अनीज़ बज़्मी ने लिखा एक शानदार पोस्ट!   ||    ऋषभ शेट्टी की फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज़ हुआ   ||    डी54 की शूटिंग कर रहे हैं धनुष   ||    नई रिलीज़ डेट के साथ परम सुंदरी का फर्स्ट सिंगल हुआ रिलीज़!   ||    संगीत, यादें और एक खास सरप्राइज़ के साथ सोनू निगम ने मनाया अपना 52वां जन्मदिन   ||    शेखर कपूर ने किया AI-निर्मित साइंस-फिक्शन सीरीज़ वॉरलार्ड का भव्य ऐलान!   ||    Terrorist Attack: अफ्रीका के बुर्किना फासो में आतंकी हमला, सैन्य अड्डे पर मारे गए 50 सैनिक   ||    भारत पर 25% तक टैक्स लगा सकता है अमेरिका, ट्रंप ने दिया ये संकेत, क्या बढ़ जाएगा एक्सपोर्ट?   ||    NISAR Launching LIVE Updates: मिशन में इसरो के लगे 788 करोड़, दुनिया का पहला डबल फ्रीक्वेंसी रडार वा...   ||    +++ 

कश्मीर के किश्तवाड़ में हुई मुठभेड़, सेना का जवान शहीद, तीन अन्य लोग घायल, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, September 13, 2024

मुंबई, 13 सितम्बर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। जम्मू-कश्मीर में किश्तवाड़ के चत्तरू में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में सेना का एक जवान शहीद हो गया और तीन घायल हो गए। यहां तीन आतंकियों को सुरक्षाबलों ने घेर लिया है। मुठभेड़ अभी चल रही है। इलाके में जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान शुरू किया। तभी मुठभेड़ हुई। घायल जवानों को अस्पताल ले जाया गया है। वही, दो दिन पहले उधमपुर में सुरक्षाबलों से एनकाउंटर में 2 आतंकी मारे गए थे। सेना ने बताया कि आर्मी के फर्स्ट पैरा के जवानों को बुधवार सुबह उधमपुर के खंडरा टॉप के जंगलों में 2-3 आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस के साथ मिलकर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग की। जवाब में जवानों ने भी फायरिंग की। करीब चार घंटे चले एनकाउंटर के बाद सुरक्षाबलों ने तीनों आतंकियों को ढेर कर दिया।

आपको बता दें, जम्मू-कश्मीर में 18 सितंबर को विधानसभा चुनाव के पहले फेज की वोटिंग होनी है। इससे सात दिन पहले उधमपर में एनकाउंटर और सीजफायर का उल्लघंन हुआ है। लिहाजा सुरक्षाबलों को अलर्ट पर रखा गया है। वहीं जम्मू-कश्मीर के अखनूर में 10-11 सितंबर की दरमियानी रात 2:35 बजे पाकिस्तानी जवानों ने बॉर्डर पर सीजफायर का उल्लंघन किया। जवाब में BSF के जवानों ने भी फायरिंग की। गोलीबारी में BSF का एक जवान घायल हो गया है। BSF के प्रवक्ता ने बताया कि जवाबी एक्शन में पाकिस्तान को हुए नुकसान की अभी जानकारी नहीं है। घटना के बाद BSF के जवान बॉर्डर पर कड़ी निगरानी रख रहे हैं। सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने खुफिया जानकारी मिलने पर कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में सर्च ऑपरेशन चलाया। इस ऑपरेशन में सेना ने बड़ी संख्या में हथियार, गोलियां और विस्फोटक सामग्री बरामद की। इसमें AK-47 की गोलियां, हैंड ग्रेनेड और विस्फोटक उपकरण शामिल हैं।

झाँसी, देश और दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. jhansivocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.