ताजा खबर
अनन्या पांडे ने भाई अहान पांडे को रक्षाबंधन पर भेजा प्यारा संदेश!!   ||    संजय दत्त की राखी पोस्ट: बहन-भाई के अटूट रिश्ते की दिल को छू लेने वाली कहानी!!   ||    अक्षय कुमार की राखी पोस्ट: एक भाई का दिल, एक बहन की मुस्कान और एक माँ की याद!!   ||    यामिनी मल्होत्रा का 'बिग बॉस' खुलासा: "सलमान खान मुझ पर कभी नहीं चिल्लाये"   ||    तेज रफ्तार कार ने ऑटो को मारी टक्कर, दो की मौत, छह घायल   ||    झांसी में वकील की हत्या का खुलासा, पड़ोसी ने लचर पैरवी और सजा के डर से की वारदात   ||    निशानची का टीजर रिलीज़ हुआ   ||    परमसुन्दरी से भीगी साड़ी सांग रिलीज़ हुआ   ||    फरहान अख्तर ने बेटी शाक्य अख्तर को दी जन्मदिन की बधाई!   ||    साड़ी सेक्सी भी है, और संस्कारी भी – यामिनी मल्होत्रा का वायरल स्टाइल और बेबाक सफर!   ||    हिस्ट्रीशीटर रवि 'घोड़ा' गिरफ्तार, फायरिंग में घायल हुआ कुख्यात बदमाश   ||    8 साल की मासूम से रेप और हत्या: झांसी कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, दोषी को उम्रकैद और 35 साल की सजा   ||    सलमान ख़ान के बॉडीगार्ड शेरा के पिता सुंदर सिंह जॉली का निधन, फिल्म इंडस्ट्री ने जताया शोक   ||    घाटी का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||    वॉर 2 से जनाबे आली का टीज़र रिलीज़ हुआ   ||    बिग्ग बॉस 19 का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||    निशानची का टीज़र कल रिलीज़ होगा   ||    झांसी में दोस्ती की मिसाल, एक-दूसरे को बचाने में दो दोस्तों की मौत   ||    झांसी में महिला प्रिंसिपल पर हमला करने वाला हिस्ट्रीशीटर एनकाउंटर में ढेर, पैर में लगी गोली   ||    उदयपुर फाइल्स को मिली रिलीज़ डेट   ||    +++ 

राहुल गांधी ने केंद्र पर नए टैक्स स्लैब को लेकर साधा निशाना, कहा जरूरत की चीजों पर GST बढ़ाने की है योजना, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, December 7, 2024

मुंबई, 06 दिसंबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार की टैक्स नीति को लेकर एक्स पर लिखा कि GST से लगातार बढ़ती वसूली के बीच सरकार एक नया टैक्स स्लैब पेश करने जा रही है। जनता की जरूरत की चीजों पर GST बढ़ाने की योजना है। पूंजीपतियों को छूट दी जा रही है, जबकि आम लोगों को लूटा जा रहा है। राहुल ने कहा, अभी शादियों का सीजन चल रहा है। लोग कब से पाई-पाई जोड़कर पैसे इकट्ठा कर रहे होंगे, लेकिन सरकार 1500 रुपए से ऊपर के कपड़ों पर GST 12% से बढ़ाकर 18% करने जा रही है। यह घोर अन्याय है। राहुल ने GST को गब्बर सिंह टैक्स बताया है। उन्होंने कहा कि अरबपतियों के कर्ज को माफ करने के लिए गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों की मेहनत की कमाई को लूटा जा रहा है। हमारी लड़ाई इसी अन्याय के खिलाफ है। टैक्स की मार के खिलाफ हम मजबूती से आवाज उठाएंगे और इस लूट को रोकने के लिए सरकार पर दबाव बनाएंगे।

आपको बता दे, इससे पहले 1 दिसंबर को भी राहुल ने GDP ग्रोथ को लेकर केंद्र को घेरा था। उन्होंने कहा था कि भारत की GDP ग्रोथ रेट दो साल में सबसे नीचे 5.4% पर आ गई है। भारतीय अर्थव्यवस्था तब तक तरक्की नहीं कर सकती, जब तक इसका फायदा सिर्फ गिने-चुने अरबपतियों को मिल रहा है। राहुल ने कहा, इन फैक्ट्स को देखिए, जो चिंताजनक है, रुपया 84.50 के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है। बेरोजगारी पहले ही 45 सालों का रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। कॉर्पोरेट टैक्स का हिस्सा पिछले 10 सालों में 7% कम हुआ है, जबकि इनकम टैक्स 11% बढ़ा है। खुदरा महंगाई दर बढ़कर 14 महीने के उच्चतम स्तर 6.21% पर पहुंच गई है। पिछले साल अक्टूबर की तुलना में इस साल आलू और प्याज की कीमत लगभग 50% बढ़ गई है। सस्ते घरों की कुल बिक्री में हिस्सेदारी घटकर करीब 22% रह गई है, जो पिछले साल 38% थी।

झाँसी, देश और दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. jhansivocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.