ताजा खबर
उदयपुर फाइल्स को मिली रिलीज़ डेट   ||    राशी खन्ना ने फरहान अख्तर के साथ 10 साल काम किया था, जानिये क्या हैं किस्सा   ||    एआर मुरुगदॉस ने मद्रासी का नया पोस्टर रिलीज़ किया   ||    120 शेरों को संभालने के लिए एक शैतान नहीं, एक कमीना भी चाहिए — विवान भटेना ने 120 बहादुर में अपने कि...   ||    हाईकोर्ट की नाराजगी: जौनपुर और झांसी के डीएम को अवमानना नोटिस, पेश होने का आदेश   ||    झांसी में गोवंश से टकराई बाइक, इकलौते बेटे की दर्दनाक मौत   ||    झांसी में पूर्व चेयरमैन भानु प्रकाश सिरवारिया की संदिग्ध मौत, हाथ-पैर बंधे मिले   ||    झांसी-कानपुर रेलमार्ग पर ट्रेन से गिरकर युवती की मौत, मुंबई से भाई संग लौट रही थी   ||    ऋतिक रोशन का एनटीआर जूनियर को जवाब – "ठीक है एनटीआर, अब तूने हद कर दी!"   ||    सम्मान और सौभाग्य...साथ में एक हार्ट अटैक '120 बहादुर' के अनुभव पर ईजाज़ ख़ान का बेबाक बयान   ||    अजय देवगन और तनिषा मुखर्जी ने काजोल को दिल से जन्मदिन की बधाई दी!   ||    120 बहादुर का टीज़र रिलीज़ हुआ   ||    रणबीर कपूर और आमिर खान को बेहूदा फिल्मो के लिए मुकेश खन्ना ने फटकारा!   ||    अनीस बाज़मी ने काजोल के जन्मदिन पर ‘हलचल’ के 30 साल पूरे होने पर दिया एक भावुक संदेश   ||    फायरिंग काण्ड के बाद कपिल शर्मा का रेस्टोरेंट फिर से शरु हुआ!   ||    G2 मचाएगा धमाका: अदिवी शेश और इमरान हाशमी के साथ भारत की सबसे बड़ी जासूसी-एक्शन फिल्म   ||    फरहान अख्तर ने जारी किया '120 बहादुर' का दमदार पोस्टर, टीज़र कल होगा रिलीज़   ||    सुधीर बाबू और सोनाक्षी सिन्हा स्टारर जटाधरा का फर्स्ट लुक रिलीज़ हुआ   ||    झांसी में 4 लाख के गहनों की चोरी, सीसीटीवी से मिला सुराग; आरोपी गिरफ्तार   ||    त्योहार से पहले 18 क्विंटल खराब मिल्क केक और मावा जब्त, मौके पर नष्ट   ||    +++ 

पंजाब में जहरीली शराब से अब तक 21 लोगों की मौत, 9 लोग गंभीर, 9 लोग गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, May 13, 2025

मुंबई, 13 मई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। पंजाब में अमृतसर जिले के मजीठा क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से मरने वाले लोगों की संख्या 21 हो गई है। जबकि, 9 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। इनका अमृतसर के सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। बीमारों में 4 की हालत इतनी गंभीर है कि वे बोलने की स्थिति में भी नहीं हैं। मृतकों में भंगाली कलां, मराडी कलां, पातालपुरी, थ्रिएवाल, तलवंडी खुम्मन और करनाला के लोग शामिल हैं। घटना के बाद पुलिस और प्रशासन हरकत में आया। पुलिस ने जहरीली शराब बेचने के आरोप में अब तक 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। उनसे पूछताछ की जा रही है कि जहरीली शराब कहां से और कैसे आई? इसके अलावा मजीठा थाने के SHO अवतार सिंह और DSP अमोलक सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं, दोपहर को CM मान भी मजीठा पहुंचे। उन्होंने मृतकों के परिवारों को 10 लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की।

मामले में CM भगवंत मान ने कहा है कि यह दुखदायी और दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। जहरीली शराब पीने से अब तक 21 के करीब लोगों की मौत हुई है। जिस गांव में हम खड़े हैं, 5-6 मौतें इसी गांव की हैं। ये मौतें नहीं, बल्कि मर्डर हैं। अब तक हम इस मामले के 10 आरोपियों को पकड़ चुके हैं। इस शराब की सप्लाई चेन का पता लगाया जा रहा है। दिल्ली तक तार जुड़े हुए हैं। दिल्ली में भी हमारी टीम गई है। इस मामले में जो भी शामिल होगा, भले ही वह पावरफुल हो या न हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन लोगों की जान गई, वे अपने परिवारों में कमाने वाले थे। मृतकों के परिवारों को 10-10 लाख की आर्थिक मदद सरकार देगी। बच्चों की पढ़ाई भी करवाई जाएगी, लेकिन कई परिवारों में बच्चे काफी छोटे हैं। ऐसे में उन परिवारों में कोई बेटी या उनके ब्लड रिलेशन में नौकरी करने की काबिलियत है, तो उसे नौकरी देंगे, ताकि परिवार का खर्च चल सके।

तो वहीं, अमृतसर में ग्रामीण क्षेत्र के SSP मनिंदर सिंह ने बताया है कि मजीठा में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद कड़ा एक्शन लिया है। पुलिस ने नकली शराब रैकेट के मास्टरमाइंड प्रभजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। धारा 105 BNS और 61A एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अन्य आरोपियों में प्रभजीत का भाई कुलबीर सिंह उर्फ जग्गू, साहिब सिंह उर्फ सराय, गुरजंट सिंह और निंदर कौर शामिल हैं। पूरे नेटवर्क की जांच जारी है। मरने वाले और गंभीर रूप से बीमार सभी दिहाड़ीदार मजदूर हैं। सस्ती शराब के चक्कर में वे इसका सेवन करते थे। SSP के अनुसार, 4 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल में लाया गया है। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें ICU में एडमिट किया है। सभी बेसुध हैं। पतालपुरी, थरिएवाल, भंगाली और मराडी गांव इफेक्ट हुए हैं। सोमवार शाम जैसे ही जहरीली शराब से मौतों की जानकारी मिली, पुलिस ने डिस्ट्रीब्यूटरों को अरेस्ट किया। इनसे पता चला है कि इस पूरे नेटवर्क के पीछे प्रभजीत नाम का व्यक्ति है। ये पहले भी शराब का काम करता रहा है। SSP ने आगे कहा, प्रभजीत ने 50 लीटर मैथनॉल सप्लाई की थी। 50 लीटर को डेल्यूट कर इसने 120 लीटर शराब के पैकेट बनाए। पूछताछ में सामने आया कि साहिब सिंह नाम का व्यक्ति है, जो किंग पिन है। वह ऑनलाइन मैथनॉल ऑर्डर करता था और उससे शराब बनती थी। उसे भी गिरफ्तार किया गया है। कुछ बसें पैसे लेकर डिलीवरी का काम करती थीं। साहिब सिंह इन्हें पैसे देकर मैथनॉल डिस्ट्रीब्यूट करता था। इसकी गिरफ्तारी से इलाके में शराब डिस्ट्रीब्यूशन कंट्रोल होगा। इसके लिंक दूसरे राज्यों से भी जुड़ रहे हैं, जो पंजाब में केमिकल पहुंचाने का काम करते हैं।

वहीं, स्थानीय लोगों के अनुसार, इस इलाके में लंबे समय से नकली शराब का धंधा चल रहा था, लेकिन प्रशासन ने कभी सख्ती नहीं की। अब लोगों की मौत के बाद प्रशासन हरकत में आया है और संबंधित ठिकानों पर छापे मारने शुरू कर दिए हैं। सूचना मिलने के बाद मंगलवार सुबह DC साक्षी साहनी भी पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंची और उनका हाल जाना। उन्होंने बताया कि तीनों गांवों में जिनमें हल्के लक्षण भी दिख रहे हैं, उन्हें अस्पताल दाखिल करवाया जा रहा है। वहीँ, जानकारी के अनुसार, बीते दिन मराडी कलां गांव में हड़कंप तब मचा जब पता चला कि करीब 15 लोग बोल भी नहीं पा रहे हैं। वे न कुछ खा-पी रहे थे और हाथ-पैरों की हरकत भी बंद हो गई है। इन सभी ने एक जैसी देसी शराब पी थी। इसके बाद यहां 4 लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान मेजर सिंह, सरबजीत सिंह, सिकंदर, पन्ना के रूप में हुई है। जबकि, अन्य व्यक्तियों को अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद पास के गांव भंगाली कलां में से भी इसी तरह की घटनाएं सामने आईं। वहां भी पहले पीड़ितों की आवाज बंद हुई, फिर 3 लोगों की मौत हो गई। उसमें रमन, रोमी और बलबीर सिंह शामिल थे। बाकी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन मरने वालों का आंकड़ा बढ़ता गया।

झाँसी, देश और दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. jhansivocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.