ताजा खबर
‘स्याही पड़ गई इनके चेहरों पर…’ ऑपरेशन महादेव को लेकर अमित शाह की विपक्ष को खरी-खरी   ||    अखिलेश से पूछा- पाकिस्तान से आपकी बात होती है क्या? अमित शाह का लोकसभा में बड़ा हमला   ||    NISAR Mission: क्या है ‘निसार’ मिशन? ISRO-NASA का जॉइंट Space Mission कल होगा लॉन्च   ||    ‘4, 5 और 6 अगस्त को भूख हड़ताल पर रहूंगी…’, 42% आरक्षण पर के. कविता का बड़ा ऐलान   ||    ‘POK नेहरू जी की विरासत है…’, लोकसभा में विपक्ष पर बरसे अमित शाह, पढ़ें 10 बड़ी बातें   ||    थाईलैंड और कंबोडिया के बीच हुआ सीजफायर, जानिए किसकी रही भूमिका   ||    पहली बार सामने आई निमिशा प्रिया की 13 साल की बेटी, मां को मिली है फांसी की सजा   ||    न्यूयॉर्क में ताबड़तोड़ फायरिंग, कैसीनो के बाहर हमले में 6 लोगों की मौत और 4 गंभीर घायल   ||    Donald Trump on Gaza: ‘गाजा में भुखमरी का संकट…’, डोनाल्ड ट्रंप ने नेतन्याहू के दावे का किया खंडन   ||    Earthquake: भूकंप से कांपे 2 देश, बंगाल की खाड़ी में भी आया, रिक्टर स्केल पर 6 से ज्यादा रही तीव्रता   ||    Fact Check: क्या बिहार में गैंगस्टर चंदन हत्याकांड के आरोपियों की निकाली गई है परेड, जानें वायरल वीड...   ||    Love Rashifal: 30 जुलाई को इन 3 राशियों के जीवन में बढ़ेगा प्यार, साथी संग बिताएंगे खुशनुमा पल   ||    इतिहास में 29 जुलाई: घटनाओं, जन्मों और निधन की ऐतिहासिक झलक   ||    IND vs ENG: बेन स्टोक्स ने जडेजा-सुंदर से किया था हैंडशेक, माइकल वॉन ने शेयर किया नया वीडियो   ||    IND vs ENG: 3 खिलाड़ियों की होगी एंट्री! ओवल टेस्ट में टीम इंडिया की Playing 11 पर बड़ा अपडेट   ||    दिग्गज ने Undertaker से WWE WrestleMania मैच के लिए कई बार किया था इंकार, हुआ चौंकाने वाला खुलासा   ||    अडाणी गैस के तिमाही परिणाम हुए घोषित, बढ़ी 16 प्रतिशत बिक्री   ||    अडाणी ग्रीन एनर्जी की बिक्री में 42% की वृद्धि, 4.9 गीगावाट हुई ग्रीन फील्ड   ||    झांसी में 29 जुलाई से शुरू होगी नेहरू हॉकी प्रतियोगिता, वाराणसी मंडल की टीम रवाना   ||    जैतीपुर स्टेशन यार्ड में काम के चलते झांसी-लखनऊ पैसेंजर 29 जुलाई से 2 अगस्त तक रद्द, कई ट्रेनों के ठ...   ||    +++ 

भोपाल में राज्यपाल से मिले केंद्रीय मंत्री सिंधिया, कहा विकास और प्रगति के मुद्दों पर हुई चर्चा, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, February 12, 2025

मुंबई, 12 फरवरी, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया बुधवार शाम भोपाल पहुंचे। एयरपोर्ट पर सिंधिया का स्वागत करने जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी, कृष्णा घाड़गे पहुंचे। एयरपोर्ट से सिंधिया राजभवन पहुंचे और राज्यपाल मंगू भाई पटेल से मुलाकात की। ज्योतिरादित्य सिंधिया चार इमली में स्थित पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के घर पहुंचे। यहां नरोत्तम मिश्रा ने सिंधिया का स्वागत किया। दोनों नेताओं के बीच करीब 15 मिनट तक चर्चा हुई। इसके बाद सिंधिया नरोत्तम के पड़ोसी राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के घर भी पहुंचे। यहां उन्होंने राजस्व मंत्री से बातचीत की। सिंधिया केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के निवास पर भी पहुंचे। यहां शिवराज ने दोनों बेटों की शादी का न्योता दिया।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि राज्यपाल से मेरा बहुत पुराना रिश्ता है। बहुत दिनों से उनसे मिलने और चर्चा करने की मेरी जिज्ञासा थी। अनेक विकास और प्रगति के मुद्दों पर हमने चर्चा की। मोदी जी की मध्य प्रदेश के विकास पर सदैव विशेष रूचि रही हैं। बहुत बड़ी-बड़ी योजनाएं प्रधानमंत्री जी ने मध्य प्रदेश को दी है। केन बेतवा रिवर लिंक परियोजना हो 45000 करोड़ की, चंबल पार्वती काली सिंध सिंचाई की योजना हो 45000 करोड़ की। दोनों योजनाएं मध्य प्रदेश के 8 से 10 जिलों को प्रभावित करती हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव के अगुवाई में इन्वेस्टर मीट मध्य प्रदेश में आयोजित हो रही है। इसका फायदा मध्य प्रदेश के एक-एक जन-जन को मिलेगा। निवेशकों को भी मध्य प्रदेश के प्रति विश्वास होगा इसको मुझे विश्वास है ।

बीजेपी के संगठन चुनाव में 65 हजार बूथ समितियों का गठन हो चुका है। अब तक 1300 मंडल अध्यक्षों में से करीब 11सौ मंडल अध्यक्षों के चुनाव हो चुके हैं। सभी 62 जिला अध्यक्षों के चुनाव हो चुके हैं। अब सबकी नजरें प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव पर टिकी हुई हैं। सिंधिया की भोपाल में नरोत्तम से हुई मुलाकात के बाद प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ गई है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के दावेदारों की रेस में डॉ. नरोत्तम मिश्रा का नाम भी शुमार है। इससे पहले सोमवार को नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भी नरोत्तम के घर पहुंचकर चर्चा की थी।

प्रदेश अध्यक्ष की सरगर्मी के बीच सिंधिया से हुई मुलाकात पर पूर्व गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा, अभी कोई रायशुमारी नहीं चल रही। पहले भी मैं कई बार कह चुका हूं। मैं किसी अध्यक्ष की दौड में नहीं हूं। पार्टी बस काम देती रहे। सिंधिया जी हमारे पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं हम मिलते रहते हैं। ऐसे ही पार्टी काम देती रहे। आलाकमान ने पहले जॉइनिंग का काम दिया, फिर महाराष्ट्र , दिल्ली दे दिया। संगठन की प्रक्रिया है। प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव को लेकर कहा- बूथ समितियां हो गई, मंडल हो गए, जिला हो गया अब प्रदेश होगा। दिल्ली है जरा दिल्ली निबटे।

झाँसी, देश और दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. jhansivocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.