ताजा खबर
उदयपुर फाइल्स को मिली रिलीज़ डेट   ||    राशी खन्ना ने फरहान अख्तर के साथ 10 साल काम किया था, जानिये क्या हैं किस्सा   ||    एआर मुरुगदॉस ने मद्रासी का नया पोस्टर रिलीज़ किया   ||    120 शेरों को संभालने के लिए एक शैतान नहीं, एक कमीना भी चाहिए — विवान भटेना ने 120 बहादुर में अपने कि...   ||    हाईकोर्ट की नाराजगी: जौनपुर और झांसी के डीएम को अवमानना नोटिस, पेश होने का आदेश   ||    झांसी में गोवंश से टकराई बाइक, इकलौते बेटे की दर्दनाक मौत   ||    झांसी में पूर्व चेयरमैन भानु प्रकाश सिरवारिया की संदिग्ध मौत, हाथ-पैर बंधे मिले   ||    झांसी-कानपुर रेलमार्ग पर ट्रेन से गिरकर युवती की मौत, मुंबई से भाई संग लौट रही थी   ||    ऋतिक रोशन का एनटीआर जूनियर को जवाब – "ठीक है एनटीआर, अब तूने हद कर दी!"   ||    सम्मान और सौभाग्य...साथ में एक हार्ट अटैक '120 बहादुर' के अनुभव पर ईजाज़ ख़ान का बेबाक बयान   ||    अजय देवगन और तनिषा मुखर्जी ने काजोल को दिल से जन्मदिन की बधाई दी!   ||    120 बहादुर का टीज़र रिलीज़ हुआ   ||    रणबीर कपूर और आमिर खान को बेहूदा फिल्मो के लिए मुकेश खन्ना ने फटकारा!   ||    अनीस बाज़मी ने काजोल के जन्मदिन पर ‘हलचल’ के 30 साल पूरे होने पर दिया एक भावुक संदेश   ||    फायरिंग काण्ड के बाद कपिल शर्मा का रेस्टोरेंट फिर से शरु हुआ!   ||    G2 मचाएगा धमाका: अदिवी शेश और इमरान हाशमी के साथ भारत की सबसे बड़ी जासूसी-एक्शन फिल्म   ||    फरहान अख्तर ने जारी किया '120 बहादुर' का दमदार पोस्टर, टीज़र कल होगा रिलीज़   ||    सुधीर बाबू और सोनाक्षी सिन्हा स्टारर जटाधरा का फर्स्ट लुक रिलीज़ हुआ   ||    झांसी में 4 लाख के गहनों की चोरी, सीसीटीवी से मिला सुराग; आरोपी गिरफ्तार   ||    त्योहार से पहले 18 क्विंटल खराब मिल्क केक और मावा जब्त, मौके पर नष्ट   ||    +++ 

केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने कहा, इंदिरा गांधी मदर ऑफ इंडिया, कांग्रेसी नेताओं को राजनीतिक गुरु बताया, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, June 15, 2024

मुंबई, 15 जून, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। केरल से भाजपा के पहले सांसद और केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को मदर ऑफ इंडिया बताया है। साथ ही केरल के दो पूर्व मुख्यमंत्रियों कांग्रेस के के. करुणाकरण और लेफ्ट के ईके नयनार को अपना राजनीतिक गुरु कहा। गोपी बीते दिन पुन्नकुन्नम स्थित करुणाकरण के स्मारक स्थल मुरली मंदिरम गए थे। यहां मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि देश की पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी को मैं मदर ऑफ इंडिया मानता हूं। गोपी ने मीडिया से कहा, मैं अपने राजनीतिक गुरु को श्रद्धांजलि देने आया हूं। वो एक साहसी मुख्यमंत्री थे। उनके दौरे का कोई राजनीतिक अर्थ न निकाला जाए।

आपको बता दें, गोपी त्रिशूर से BJP के सांसद हैं। उन्होंने यहां से CPI के सुनील कुमार को 75 हजार वोटों से हराया है। दिलचस्प बात यह है कि इसी सीट से करुणाकरण के बेटे के. मुरलीधरन भी चुनाव लड़ रहे थे। हालांकि वे तीसरे स्थान पर रहे। गोपी ने बताया कि नयनार और उनकी पत्नी शारदा टीचर की तरह ही उनके करुणाकरण और उनकी पत्नी कल्याणीकुट्टी अम्मा के साथ भी अच्छे संबंध थे। इसलिए वे कन्नूर में नयनार के घर जाकर उनके परिवार के सदस्यों से मिले। उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि करुणाकरण को केरल में कांग्रेस का पिता बताना राज्य में पार्टी के संस्थापकों का अनादर नहीं है। उन्होंने 2019 में भी मुरली मंदिरम जाने की इच्छा जताई थी। लेकिन तब उनकी बेटी पद्मजा वेणुगोपाल ने राजनीतिक कारणों से उन्हें जाने नहीं दिया था। पद्मजा हाल ही में भाजपा में शामिल हुई हैं।

वहीं, मोदी मंत्रिमंडल में 9 जून को सुरेश गोपी को राज्य मंत्री बनाया गया। दूसरे दिन उन्हें पर्यटन एवं पेट्रोलियम मंत्रालय का काम दिया गया। एक मलयालम टीवी चैनल ने गोपी के हवाले से दावा किया कि वे मंत्री नहीं बनना चाहते। वे सिर्फ एक सांसद के तौर पर काम करना चाहते हैं। चैनल ने बताया था कि एक्टर से राजनेता बने गोपी ने लोकसभा चुनाव जीतने के बाद कहा था कि वे फिल्म इंडस्ट्री नहीं छोड़ेंगे क्योंकि एक्टिंग उनका जुनून है। उनके पास पहले से ही कुछ फिल्म प्रोजेक्ट पाइपलाइन में हैं। हालांकि गोपी ने सोशल मीडिया पोस्ट पर इस दावे को गलत बताया था। सुरेश ने X पर लिखा, कुछ मीडिया प्लेटफॉर्म गलत खबर फैला रहे हैं कि मैं मोदी सरकार के मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने जा रहा हूं। यह पूरी तरह गलत है। मोदी जी के नेतृत्व में हम केरल के विकास और समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध हैं।

झाँसी, देश और दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. jhansivocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.