ताजा खबर

झांसी में ट्रेन की चपेट में आने से 17 साल की किशोरी की मौत, आत्महत्या के एंगल से जांच

Photo Source : Google

Posted On:Friday, November 13, 2026

झांसी न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश के झांसी में बबीना थाना क्षेत्र के अंतर्गत झांसी-भोपाल रेल मार्ग पर ट्रेन की चपेट में आने से 17 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। गुरुवार को हुई इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के एंगल से मामले की जांच कर रही है।

मृतका की पहचान मोटा खैलार गांव निवासी राकेश प्रजापति की बेटी साइना (17) के रूप में हुई है। राकेश मजदूरी करते हैं और उनके तीन बच्चे हैं। उनकी बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है, जबकि बेटा पढ़ाई कर रहा है। साइना ने आठवीं कक्षा तक पढ़ाई की थी। बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह उसने घर की छत से कूदने की कोशिश भी की थी।

परिजनों के मुताबिक, सुबह करीब नौ बजे साइना शौच जाने की बात कहकर घर से निकली थी। कुछ समय बाद परिवार को सूचना मिली कि झांसी-भोपाल रेल लाइन पर उसका क्षत-विक्षत शव पड़ा है। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई और टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

थाना प्रभारी राहुल राठौर के मुताबिक, शुरुआती जानकारी में पता चला है कि साइना के रिश्ते की बात चल रही थी और इसी वजह से वह परेशान थी। पुलिस इसी आधार पर आत्महत्या की आशंका को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। हालांकि, किशोरी की मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।


झाँसी, देश और दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. jhansivocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.