झांसी न्यूज डेस्क: प्रयागराज में इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के बीच बहादुरपुर ब्लॉक प्रमुख अरुणेंद्र यादव 'डब्बू' बहादुरपुर ब्लॉक मुख्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने मतदान केंद्र का निरीक्षण किया और वोटिंग के लिए की गई व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
मतदान केंद्र पर मौजूद बीजेपी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से बातचीत के दौरान अरुणेंद्र यादव ने चुनाव से जुड़ी तैयारियों के बारे में भी जाना। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मतदान प्रक्रिया को सही तरीके से संपन्न कराने में सहयोग देने और अपनी जिम्मेदारी सक्रियता से निभाने को कहा।
इस दौरान फूलपुर सांसद प्रवीण पटेल, फूलपुर विधायक दीपक पटेल, बीजेपी गंगापार जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान, जिला कार्यालय सह प्रभारी आत्माधर दूबे, बहादुरपुर मंडल अध्यक्ष आर.बी. सरोज, दुर्वासा मंडल अध्यक्ष अतुल पाण्डेय, त्रिलोकी नाथ गुप्ता, गोपीनाथ स्वर्णकार, अरविंद तिवारी, प्रभात और बिक्कू प्रधान समेत कई नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।