ताजा खबर

सख्ती के बीच बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के झांसी-लखनऊ जनरथ बस रवाना

Photo Source : Google

Posted On:Tuesday, February 24, 2026

झांसी न्यूज डेस्क: जहां एक ओर बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (HSRP) के चलने वाले वाहनों पर सख्ती की जा रही है, वहीं सोमवार को झांसी में बिना HSRP लगी जनरथ बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। सदर विधायक रवि शर्मा ने गाजे-बाजे के साथ बस को रवाना किया। कार्यक्रम में परिवहन निगम के कई अधिकारी भी मौजूद रहे, लेकिन बस पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगी थी।

यह एसी जनरथ बस झांसी से लखनऊ के बीच संचालित होगी। अधिकारियों के मुताबिक पहली बस रोज सुबह 6:30 बजे झांसी से रवाना होकर उरई और कानपुर में रुकते हुए दोपहर 2 बजे लखनऊ पहुंचेगी। समय-सारणी के अनुसार यह बस सुबह 9 बजे उरई और 11:45 बजे कानपुर पहुंचेगी। वहीं दूसरी बस शाम 6:30 बजे झांसी से रवाना होगी। किराया झांसी से उरई 281 रुपये, कानपुर 559 रुपये और लखनऊ 757 रुपये तय किया गया है।

कार्यक्रम के दौरान विधायक रवि शर्मा ने इसे जनता के लिए उपयोगी सेवा बताया। इस मौके पर जगदीश सिंह, गोकुल दुबे, क्षेत्रीय प्रबंधक संतोष कुमार, वरिष्ठ लेखाकार करीम उल्ला खां और डिपो प्रभारी प्रतीक सोनी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

हालांकि बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के बस संचालन को लेकर रोडवेज अधिकारियों के पास स्पष्ट जवाब नहीं था। क्षेत्रीय प्रबंधक संतोष कुमार ने कहा कि HSRP प्लेटें बल्क में बनकर आती हैं और इसमें लगभग एक माह का समय लगता है। प्लेट उपलब्ध होते ही बस में लगा दी जाएगी।


झाँसी, देश और दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. jhansivocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.