झांसी न्यूज डेस्क: झांसी में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी अब जानलेवा साबित होने लगी है। मंगलवार को रक्सा के राजापुर गांव के रहने वाले 26 वर्षीय वीरेंद्र वंशकार की तेज धूप में हीट स्ट्रोक से मौत हो गई। वह दोपहर के वक्त बकरियां चराने खेत पर गया था, जहां गर्मी के चलते चक्कर खाकर गिर पड़ा। परिजन तुरंत उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पिछले पांच दिनों से झांसी का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार चल रहा है, जिससे आमजन का हाल बेहाल है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री और न्यूनतम 31 डिग्री दर्ज किया गया। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा और लोग घरों में दुबके रहे। ऐसे हालात में खेत में काम करना वीरेंद्र के लिए जानलेवा साबित हुआ।
परिजन शुरू में पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे, लेकिन डॉक्टरों के कहने पर प्रक्रिया पूरी की गई। हालांकि, इसके बाद शव को जिस मोर्चरी में रखा गया वहां का फ्रीजर खराब था। तेज गर्मी में पूरी रात शव रखने के कारण वह सड़ गया। जब परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने जिला अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई।
वीरेंद्र के असमय निधन से घर में मातम छा गया है। वह अपने पीछे पत्नी प्रियंका और तीन छोटे बच्चों को छोड़ गया है—पांच साल की राधिका, तीन साल का आर्यन और एक साल की काव्या। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। इस दुखद हादसे ने