ताजा खबर

एलईडी टीवी विवाद में माइक्रोमैक्स CEO की बढ़ीं मुश्किलें, तीन गैर-जमानती वारंट के बावजूद फोरम में पेश नहीं हुए

Photo Source : Google

Posted On:Monday, February 9, 2026

झांसी न्यूज डेस्क: वारंटी अवधि में खराब हुई एलईडी टीवी को न बदलने और रिफंड न देने के मामले में माइक्रोमैक्स कंपनी के सीईओ राहुल शर्मा की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। उपभोक्ता फोरम ने उनके खिलाफ अब तक तीन बार गैर-जमानती वारंट जारी किए हैं, लेकिन इसके बावजूद वह आयोग के सामने पेश नहीं हुए हैं। राहुल शर्मा को फिल्म गजनी की अभिनेत्री आसिन का पति भी बताया जाता है।

मामला करीब एक दशक पुराना है। शहर के कोचिंग संचालक रीतेश साहू के पिता ने फ्लिपकार्ट के जरिए एक एलईडी टीवी खरीदी थी, जो वारंटी खत्म होने से पहले ही खराब हो गई। ऑनलाइन शिकायत के बाद अधिकृत सर्विस सेंटर से मैकेनिक आया और पैनल बदलने की बात कही, लेकिन न तो पैनल बदला गया और न ही टीवी रिप्लेस की गई।

कई कोशिशों के बाद दिसंबर 2017 में उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग में केस दर्ज कराया गया। कंपनी की ओर से कोई जवाब न आने पर आयोग ने 2019 में एकतरफा फैसला सुनाते हुए दो महीने के भीतर टीवी की कीमत 31,990 रुपये लौटाने का आदेश दिया, लेकिन आदेश का पालन नहीं किया गया।

लंबा समय बीत जाने के बाद जुलाई 2024 में आयोग ने सीईओ राहुल शर्मा को नोटिस जारी किया, फिर जमानती और बाद में गैर-जमानती वारंट भी जारी हुए। यहां तक कि गुरुग्राम के एसपी को भी पत्र लिखकर पेश कराने के निर्देश दिए गए, लेकिन अब तक माइक्रोमैक्स के सीईओ आयोग के सामने हाज़िर नहीं हुए हैं।


झाँसी, देश और दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. jhansivocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.