ताजा खबर
झांसी में भाजपा पार्षद की सदस्यता रद्द, कोर्ट ने घोषित किया पिछड़ा वर्ग का—लालता प्रसाद को विजेता घो...   ||    झांसी में प्रेमी-प्रेमिका ने खाया जहर, लड़की की मौत के बाद प्रेमी ने ट्रेन से कटकर दी जान   ||    जैकी श्रॉफ ने कारगिल विजय दिवस पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी!   ||    श्रुति हासन ने कमल हासन के राज्यसभा शपथ ग्रहण पर लिखा भावुक नोट   ||    दिलजीत दोसांझ ने की बॉर्डर 2 शूटिंग पूरी!   ||    रुसलान ने टक टॉक टाइमआउट के साथ वर्टिकल स्टोरीटेलिंग को बताया “अगला बड़ा कदम”   ||    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता, ट्रंप-मैक्रो को छोड़ा पीछे   ||    ‘कंबोडिया जाना हो सकता है खतरनाक’, भारत की अपने नागरिकों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी   ||    Battlefield Tourism क्या होता है? देशभक्ति और इतिहास के बारे में बढ़ेगी जागरूकता   ||    आज कहां है कैप्टन विक्रम बत्रा का परिवार? टाइगर हिल पर लहराया था तिरंगा, डिंपल को भी भूले लोग   ||    Russia Plane Crash: आग लगने के बाद प्लेन क्रैश होने का वीडियो आया सामने, 48 लोगों की हुई थी मौत   ||    Martial Law: क्या है मार्शल लॉ? थाईलैंड के 8 जिलों में हुआ लागू, आपातकाल से कितना अलग   ||    शिव मंदिर पर दागे गोले, थाई-कंबोडिया सीमा पर बने यूनेस्को विश्व धरोहर को कितना पहुंचा नुकसान?   ||    भारत-मालदीव में 8 MOU हुए साइन, समझौतों से दोनों देशों को क्या होगा फायदा?   ||    कंबोडिया-थाईलैंड विवाद पर UNSC की बैठक में क्या हुआ? ठुकराई गई अमेरिका-चीन की मध्यस्थता   ||    थाईलैंड के 8 जिलों में मार्शल लॉ लागू, 6 नेशनल पार्कों पर जड़े ताले   ||    Fact Check: पाकिस्तान में जलभराव ने ढाया कहर, वायरल हो रहा वीडियो है AI जनरेटेड   ||    इतिहास में 26 जुलाई: शौर्य, क्रांति और उपलब्धियों का दिन   ||    IND vs ENG: क्या टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने वाले हैं जसप्रीत बुमराह? मोहम्मद कैफ के VIDEO ने मचाई...   ||    IND vs ENG: कुलदीप यादव को क्यों नहीं मिलती Playing 11 में जगह? कोच का बड़ा बयान आया सामने   ||    +++ 

‘कब्र या मजार को तोड़ना गलत’; औरंगजेब की कब्र पर छिड़े विवाद पर मायावती ने लिखा ट्वीट

Photo Source :

Posted On:Tuesday, March 18, 2025

नागपुर/नई दिल्ली। महाराष्ट्र के नागपुर में औरंगजेब की कब्र को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। इस मुद्दे ने राज्य की राजनीति में हलचल मचा दी है। विवाद के चलते नागपुर में हिंसा भड़क गई, जिसमें कई जगह तनावपूर्ण हालात बने रहे। बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद (VHP) की ओर से दिए गए अल्टीमेटम के बाद स्थिति और अधिक गंभीर हो गई है। वहीं, भाजपा और कांग्रेस के बीच भी इस मसले पर तीखी बयानबाजी हो रही है।

मायावती ने दी प्रतिक्रिया, शांति की अपील

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने इस विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपने एक्स (पूर्व ट्विटर) हैंडल पर ट्वीट करते हुए कहा, "किसी की कब्र या मकबरे को नुकसान पहुंचाना या नष्ट करना सही नहीं है। इससे समाज में भाईचारा, शांति और सद्भाव बिगड़ता है। महाराष्ट्र सरकार को नागपुर में हिंसा फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए, वरना स्थिति और खराब हो सकती है।" मायावती की इस टिप्पणी को लेकर सियासी गलियारों में कई चर्चाएं हो रही हैं। उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से राज्य सरकार की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं।

नागपुर में हिंसा, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने नागपुर में हुई हिंसा के लिए राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा, "यह गृह विभाग की नाकामी है। पिछले कुछ दिनों से सरकार के मंत्रियों द्वारा दिए गए भड़काऊ भाषणों ने स्थिति को और खराब किया है। यह प्रशासनिक विफलता है।" सपकाल ने भाजपा नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि जानबूझकर समाज में तनाव पैदा किया जा रहा है। गौरतलब है कि इससे पहले भी हर्षवर्धन सपकाल ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की तुलना औरंगजेब से करते हुए कहा था कि "फडणवीस का शासन औरंगजेब जैसा कठोर और भेदभावपूर्ण हो गया है।"

नितिन गडकरी ने किया शांति की अपील

वहीं, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर हिंसा के मद्देनजर वीडियो जारी कर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। गडकरी ने कहा, "हम सभी को मिलकर समाज में शांति और सद्भाव बनाए रखना चाहिए। किसी भी प्रकार की अफवाहों या भड़काऊ बयानों से बचना चाहिए। नागपुर की पहचान शांतिपूर्ण शहर की रही है और हमें इसे बनाए रखना है।"

भाजपा और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप

इस पूरे मामले ने भाजपा और कांग्रेस के बीच राजनीतिक जंग छेड़ दी है। भाजपा नेताओं का कहना है कि कांग्रेस इस मुद्दे को राजनीतिक लाभ के लिए उछाल रही है। वहीं, कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि भाजपा और उसकी सहयोगी संगठनों ने समाज में सांप्रदायिक तनाव फैलाया है। बजरंग दल और वीएचपी द्वारा दिए गए अल्टीमेटम के बाद स्थिति और तनावपूर्ण हो गई।

स्थिति नियंत्रण में, लेकिन तनाव बरकरार

फिलहाल नागपुर में भारी पुलिस बल तैनात है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए संवेदनशील इलाकों में धारा 144 लागू की गई है। पुलिस प्रशासन का दावा है कि स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए निगरानी बढ़ा दी गई है।

झाँसी, देश और दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. jhansivocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.